फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fake IAS officer reached Samsung showroom to cheat open secret during investigation and arrested

दिल्ली: नकली आईएएस अधिकारी सैमसंग के शोरूम में पहुंचा ठगी करने, जांच के दौरान खुला भेद और हो गया गिरफ्तार

Mon, 21 Jun 2021 08:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 21 Jun 2021 08:27 PM IST
सार

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान सेक्टर-15 ए, नोएडा निवासी अभय बहल (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक नकली चेक भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Fake IAS officer reached Samsung showroom to cheat open secret during investigation and arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

खुद को आईएएस अधिकारी बताकर एक शख्स साउथ एक्स के शोरूम में रौब झाड़ने लगा। आरोपी ने एक नकली चेक देकर 1.4 लाख रुपये का मोबाइल फोन लेने की बात की। लेकिन जल्द ही आरोपी का भेद खुल गया।

विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान सेक्टर-15 ए, नोएडा निवासी अभय बहल (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक नकली चेक भी बरामद किया है। हौजखास थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी इससे पहले नोएडा में भी इसी तरह के एक मामले में शामिल रह चुका है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को हौजखास थाना पुलिस को सैमसंग शोरूम से एक नकली आईएएस अधिकारी के होने की सूचना मिली थी। खबर मिलते ही टीम वहां पहुंच गई। आरोपी से पूछताछ की गई तो वह सकपका गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी हकीकत बता दी। आरोपी ने बताया कि वह नोएडा में रहता है। ठगी के इरादे से वह शोरूम में पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आने से पूर्व उसने खुद सैमसंग कंपनी का सीनियर मैनेजर बनकर शोरूम में बात की। शोरूम के मैनेजर से आरोपी ने कहा कि एक आईएएस अधिकारी चेक से मोबाइल लेने आएगा तो उसे दे दें। शोरूम के मैनेजर ने कंपनी के अधिकारियों से कॉल कर पूछा तो उन्होंने ऐसे किसी भी शख्स को भेजने की बात से मना कर दिया।


शोरूम वालों को शक हुआ तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। हौजखास थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक नकली चेक बरामद हुआ। आरोपी ने इसी चेक को दिखाकर शोरूम से 1.40 लाख का फोन खरीदने का प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed