{"_id":"6174d2a8c166467da651d2de","slug":"fake-entry-pass-made-to-enter-parliament-house-private-secretary-of-bihar-government-minister-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा: संसद भवन में प्रवेश के लिए बनाया फर्जी एंट्री पास, बिहार सरकार के मंत्री का निजी सचिव गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा: संसद भवन में प्रवेश के लिए बनाया फर्जी एंट्री पास, बिहार सरकार के मंत्री का निजी सचिव गिरफ्तार
Sun, 24 Oct 2021 08:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 24 Oct 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
संसद भवन (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद भवन में प्रवेश के लिए फर्जी एंट्री पास बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिहार सरकार के मौजूदा मंत्री व गोपालगंज से पूर्व सांसद जनक राम के आप्त सचिव (निजी सचिव) ने मौजूदा सांसद के निजी सचिव का पास चोरी कर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी आप्त सचिव बबलू कुमार आर्य (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अन्य आरोपी को बिहार से हिरासत में लिया गया है। अपराध शाखा की एक टीम बिहार में जांच के लिए मौजूद है। संसद में फर्जी एंट्री पास को सुरक्षा एजेंसियों ने गंभीरता से लिया है।
पुलिस के अलावा कई अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बबलू के कहने पर पास बनाने वाले इंटरनेट कैफे मालिक मुकेश कुमार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। फर्जी पास बनाने की बबलू की आखिर क्या मंशा थी, इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पिछले दिनों संसद भवन में बबलू कुमार आर्य के नाम से संसद के फर्जी एंट्री पास बनाने का मामला संज्ञान में आया था। बिहार के गोपालगंज से मौजूदा सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के पीए ज्योति भूषण कुमार भारती को जारी किए गए पास के साथ छेड़छाड़ कर दूसरा पास बनाया गया था।

सांसद आलोक कुमार सुमन ने इसकी शिकायत की थी। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई और फौरन मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। छानबीन के दौरान पता चला कि एंट्री पास 18 जून 2019 से 31 दिसंबर 2019 के बीच के लिए बना था।
पुलिस ने ज्योति भूषण से पूछताछ की तो उन्होंने फौरन फर्जी पास वाले बबलू कुमार आर्य को पहचान लिया। बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया। वह बिहार सरकार के मंत्री जनक राम के आप्त सचिव थे। पुलिस की पूछताछ के दौरान बबलू ने बताया कि उसने ज्योति भूषण के कमरे से सांसद का एंट्री पास चुराकर उसे स्कैन कर लिया था।
बाद में एंट्री पास को वहीं रख दिया। इसके बाद पास को एक साइबर कैफे संचालक की मदद से एडिट कर उस पर अपना नाम डाल दिया। ऐसा बबलू ने क्यों किया इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने कैफे संचालक को बिहार से हिरासत में ले लिया है।
वहीं सूत्रों का कहना है कि संसद का एंट्री पास बनाने के लिए मौजूदा सांसद का लेटर हैड, मोहर व फर्जी साइन का भी सहारा लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। क्राइम ब्रांच के अलावा बाकी एजेंसियां भी इसकी पड़ताल कर रही है। बबलू छपरा से ग्रेजुएट है। और ज्योति भूषण कुमार भारती का दोस्त रहा है। पास चोरी करने के समय दोनों एक ही कमरे में रुके हुए थे।