फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fake doctor working in hospitals told MBBS, MD arrested

एमबीबीएस, एमडी बता अस्पतालों में नौकरी करने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Fake doctor working in hospitals told MBBS, MD arrested
नई दिल्ली। पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसे फर्जी डॉक्टर को मेरठ के शास्त्री नगर से गिरफ्तार किया है, जो खुद को एमबीबीएस, एमडी बताकर देशभर के दर्जन भर बड़े अस्पतालों में नौकरी कर चुका है। आरोपी की पहचान मनीष कौल उर्फ वरुण (37) के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ 10 राज्यों में धोखाधड़ी के 27 मामले दर्ज हैं। नवंबर 2019 में आरोपी दिल्ली पुलिस को चकमा देकर मुंबई से फरार हो गया था।
विज्ञापन

अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से एसीपी गिरीश कौशिक की टीम आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही थी। टीम को मेरठ के शास्त्री नगर में आरोपी के होने का पता चला। लेकिन, सही पता नहीं मिल पा रहा था। कॉल को इंटरसेप्ट करने के दौरान शुक्रवार को पता चला कि मनीष ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया। डिलीवरी बॉय की मदद से पुलिस शास्त्री नगर के एक नर्सिंग होम में पहुंची और उसने आरोपी मनीष को दबोच लिया। आरोपी नर्सिंग होम में डॉ. विक्रांत बनकर नौकरी कर रहा था। वह खुद को एमबीबीएस, एमडी बताता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कई अस्पतालों में डॉक्टर की नौकरी कर डेढ़ लाख रुपये सैलरी भी ले चुुका है। आरोपी ने 12वीं पास करने के बाद बीयूएमएस में दाखिला लिया था, लेकिन उसने दो साल बाद ही पढ़ाई छोड़कर धोखाधड़ी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

----
पिता की फैक्टरी में हाथ बंटाता था आरोपी
आरोपी ने बताया कि उसका जन्म अंबाला कैंट इलाके में 1984 में हुआ था। पिता ब्रिजभूषण कौल की अंबाला में दवाई की फैक्टरी थी। 2002 से आरोपी पिता की फैक्टरी में हाथ बंटाने लगा। सबसे पहले सहारनपुर में उसके खिलाफ एक कंपनी से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ था। 2002 से 2008 के बीच कई बार उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीबीएस डॉक्टर बता दो महिलाओं से की शादी
आरोपी मनीष ने बताया कि 2007 में वह एक अखबार में विज्ञापन देखकर दिल्ली के पटेल नगर निवासी एक महिला अध्यापक के संपर्क में आया। आरोपी ने खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बता महिला से शादी कर ली। एक बेटी भी हुई। आरोपी ने 2014 में जीवन साथी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाकर खुद को एमबीबीएस, एमडी और अविवाहित बताया। पंजाब के संगरूर के नर्सिंग होम में डॉक्टर बताया। पिता को भी आरोपी ने एमबीबीएस, एमडी, सेना से रिटायर अधिकारी बताया। प्रोफाइल देखकर अशोक विहार की एक महिला डॉक्टर आरोपी के झांसे में आ गई। 2015 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों को एक बेटा हुआ। वर्ष 2018 में महिला डॉक्टर को शक हुआ तो आरोपी ने उसे मारने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी ने टीम पर गोली चलाकर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन कीर्ति नगर पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस को चकमा देकर मुंबई से हुआ था फरार
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनीष के खिलाफ दिल्ली, मुंबई, पंचकूला, गोवा, बंगलूरू, चंडीगढ़, फरीदाबाद, जयपुर, केरल, अंबाला और काशीपुर उत्तराखंड में करीब 27 मामले दर्ज हैं। आरोपी ने कई जगहों पर खुद का नाम मनीष कौल उर्फ वरुण कौल, मनीष चड्ढा उर्फ डॉक्टर आशुतोष मारवाह, डॉ. विशेष धीमान, डॉ. संजीव चड्ढा, डॉ. एस चौधरी, गौरव सेठी, अनू सेठी और डॉ. विक्रांत भगत बताया था। दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन इसे कई राज्यों में पेश करने के लिए ले गई थी। लेकिन, मुंबई पहुंचने पर आरोपी वसई पुलिस थाना क्षेत्र में टीम को चकमा देकर फरार हो गया था। वहां से भागकर राजस्थान पाली पहुंचा। यहां इसके पिता ने अस्पताल खोला हुआ था। पांच महीने बाद मेरठ आ गया था। 2020 में राजस्थान पुलिस ने मनीष के पिता ब्रिज भूषण कौल उर्फ राजेंद्र पाल कौल को गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली पुलिस ने सभी राज्यों की पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed