{"_id":"61099738e2fc9c2fe50436c2","slug":"fake-detergent-powder-manufacturing-factory-exposed-in-narela-owner-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में नकली डिटर्जेंट: नरेला में तैयार होता था पाउडर, नामी कंपनी के पैकेट में पैक कर बेचते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में नकली डिटर्जेंट: नरेला में तैयार होता था पाउडर, नामी कंपनी के पैकेट में पैक कर बेचते थे
Wed, 04 Aug 2021 12:51 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:51 AM IST
सार
जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि फैक्टरी मालिक की पहचान नरेला निवासी मुकेश गर्ग के रूप में हुई है। मुकेश पर पहले से कॉपी राइट एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
नकली डिटर्जेंट पाउडर
- फोटो : वीडियो ग्रेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी उत्तरी जिला की इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने नरेला के कुरेनी गांव में चल रहे नकली डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नकली डिटर्जेंट पाउडर को नामी कंपनी सर्फ एक्सेल की पैकिंग में डालकर उसे दिल्ली व एनसीआर में बेच रहा था। पुलिस ने फैक्टरी से 3,247 किलो नकली डिटर्जेंट पाउडर, काफी मात्रा में सर्फ एक्सेल का पैकिंग मेटेरियल, दो पैकिंग मशीन बरामद किया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि फैक्टरी मालिक की पहचान नरेला निवासी मुकेश गर्ग के रूप में हुई है। मुकेश पर पहले से कॉपी राइट एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बाहरी उत्तरी जिला में नकली डिटर्जेंट पाउडर बनाकर उसे सर्फ एक्सेल के पैकिंग में बेचे जाने की शिकायत की। जिला की इन्वेटिगेशन यूनिट ने कॉपी राइट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
निरीक्षक अरुण देव नेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम को पता चला कि नरेला का कुरेनी गांव में नकली डिटर्जेंट बनाने की फैक्टरी चल रही है। सोमवार को पुलिस टीम ने वहां छापा मारा। फैक्टरी से पुलिस ने काफी मात्रा में नकली डिटर्जेंट पाउडर और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान बरामद किए। पुलिस ने फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
विज्ञापन
मुकेश ने बताया कि वह लंबे समय से कालाबाजारी के धंधे से जुड़ा है। उसका नरेला में अनाज की दुकान है। वह सरकार से कम दाम में मिलने वाले अनाज का कालाबाजारी करता था। इस अवैध धंधे में उसके पाटर्नर ने उसे धोखा दिया, जिससे उसे धंधे में काफी नुकसान हुआ। इसके बाद उसने दिल्ली के बवाना में जाने माने कंपनियों के दैनिक उपभोग्य की वस्तुओं की नकली सामान को बनाने की फैक्टरी खोली। उस फैक्टरी में एक मजदूर के घायल होने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
इस घटना के बाद उसने बवाना में अपनी फैक्टरी बंद कर समयपुर बादली में फैक्टरी खोली। जहां उसने नकली नमक बनाकर उसे टाटा नमक के पैकिंग में बेचता था। समयपुर बादली थाना पुलिस ने उसे कॉपी राइट एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद वह अलीपुर इलाके में नकली डिटर्जेंट बनाने की फैक्टरी चलाने लगा। वह नकली डिटर्जेंट को सर्फ एक्सेल के पैकिंग में डालकर बेचने लगा। अलीपुर थाना पुलिस ने भी उसके खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद वह नरेला में नकली डिटर्जेंट बनाकर उसे दिल्ली एनसीआर में बेचने लगा।