{"_id":"606f64a68ebc3ec89761fb39","slug":"fake-call-center-started-running-due-to-loss-in-business-ashram-news-noi5760613183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार में घाटा होने पर चलाने लगा फर्जी कॉल सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबार में घाटा होने पर चलाने लगा फर्जी कॉल सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। कारोबार में घाटा होने पर एक कारोबारी फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी करने लगा। महंगे फोन को सस्ते दाम पर देने का झांसा देकर ठगता था, लेकिन इस बात की जानकारी मिलने के बाद बाहरी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने मंगोलपुरी में चलने वाले इस फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने कॉल सेंटर मालिक सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में आठ युवतियां और तीन युवक टेलीकॉलर हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन, 12 सिम, एक कंप्यूटर और 15 रजिस्टर बरामद किए हैं।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि फर्जी कॉल सेंटर के मालिक की पहचान सुल्तानपुरी निवासी कृष्णा के रूप में हुई है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान मंगोलपुरी निवासी पूजा, वर्षा, राखी, ओमवती, हन्नी, संतोष सुल्तानपुरी निवासी अभिषेक, किरण, नांगलोई निवासी कमल सिंह, बुध विहार निवासी राखी शर्मा और चिराग के रूप में हुई है। पुलिस को मंगोलपुरी में एक फर्जी कॉल सेंटर चलने की सूचना मिली थी। स्पेशल स्टाफ की टीम ने उक्त कॉल सेंटर पर छापा मारा।
जांच में पता चला कि कृष्णा कॉल सेंटर चलाता है, जो महंगे ब्रांड के फोन भारी छूट पर उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करता था। वह तीन युवकों और आठ युवतियों की मदद से कॉल सेंटर चला रहा था। कृष्णा ने पूछताछ में बताया कि पिछले साल ऑनलाइन मोबाइल फोन की बिक्री शुरू की थी, लेकिन कारोबार में नुकसान हो गया। नुकसान की भरपाई के लिए उसने फर्जीवाड़ा करने की साजिश रची और कॉलर्स की मदद से लोगों को फोन करवाकर महंगे फोन भारी छूट का ऑफर देता था। जिस ग्राहक ने हामी भरी, उससे बैंक खाते में पैसा डलवा लेता था और फिर उसे नकली फोन पैक कर भेज देता था। शिकायत करने वाला नंबर भी आरोपियों ने फर्जी दे रखा था। पुलिस को पता चला है कि आरोपी एक दिन में दो से तीन लोगों के साथ ठगी करते थे। पुलिस छानबीन कर ठगी के रकम के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।