फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   fake additional director of cbi arrested from taj palace hotel delhi

1002 को ठगा: सीबीआई का फर्जी अतिरिक्त निदेशक गिरफ्तार, शादी न की होती तो ठगी की संख्या होती और अधिक

Tue, 13 Jul 2021 05:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Jul 2021 05:37 AM IST
सार

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी बंगाल की पुलिस सीबीआई के फर्जी अतिरिक्त निदेशक शुभोदीप बनर्जी (26) की तलाश में रविवार की रात चाणक्यपुरी थाने पहुंची। चाणक्यपुरी थाना पुलिस को जांच में पता लगा कि आरोपी शुभोदीप ताज पैलेस होटल में कमरा लेकर रहा है। पुलिस ने यहां दबिश देकर फर्जी निदेशक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
fake additional director of cbi arrested from taj palace hotel delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने कोलकाता पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चाणक्यपुरी स्थित पांच सितारा होटल ताज पैलेस से सीबीआई के फर्जी अतिरिक्त निदेशक को हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी अतिरिक्त निदेशक बनकर कोलकाता में पीएचडी कर रही युवती से शादी कर ली थी। साथ ही आरोपी पश्चिमी बंगाल समेत देश के बेरोजगार युवाओं को सीबीआई में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दे रहा था। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दिल्ली से नेपाल भागने की फिराक में दिल्ली आया था। ये जब भी दिल्ली में आता था तो सीबीआई मुख्यालय के आसपास घूमता था और पांच सितारा होटलों में ही ठहराता था। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी बंगाल की पुलिस सीबीआई के फर्जी अतिरिक्त निदेशक शुभोदीप बनर्जी (26) की तलाश में रविवार की रात चाणक्यपुरी थाने पहुंची। चाणक्यपुरी थाना पुलिस को जांच में पता लगा कि आरोपी शुभोदीप ताज पैलेस होटल में कमरा लेकर रहा है। पुलिस ने यहां दबिश देकर फर्जी निदेशक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गिरफ्तारी के समय काफी हंगामा किया था और गिरफ्तारी के समय भी खुद को सीबीआई को अतिरिक्त निदेशक बता रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने कोलकाता में एक युवती से खुद को सीबीआई का अतिरिक्त निदेशक बनकर शादी कर ली थी। युवती को बाद में पता लगा कि आरोपी सीबीआई का कोई अफसर नहीं है, बल्कि प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। युवती ने आरोपी शुभोदीप के खिलाफ कोलकाता में मामला दर्ज कराया था। युवती को देश की किसी भी फोर्स के अफसर से शादी करने का शौक था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल आरोपी देश के बेरोजगार युवाओं को सीबीआई में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठग रहा था। आरोपी 1002 से ज्यादा बेरोजगार युवकों से करोड़ों रुपये ठग चुका है। वह एक युवक से तीन से चार लाख रुपये लेता था। आरोपी को पटियाला कोर्ट में पेश कर कोलकाता पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को सोमवार को पश्चिमी बंगाल लेकर रवाना हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed