फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   factory owner along with his two friends sexual harassment female employee

महिला कर्मचारी से सामूहिक दुष्कर्म: फैक्टरी मालिक ने दोस्तों के साथ धोखे से बंद पड़ी जिम में ले जाकर की हैवानियत

Sat, 01 Jan 2022 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Jan 2022 10:55 AM IST
सार

19 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करती है। बृहस्पतिवार शाम उसके फैक्टरी का मालिक उमेश काम का बहाना बनाकर उसे एक बंद पड़े जिम में लाया। जहां पहले से उसके दो दोस्त मौजूद थे। सभी ने मिलकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
factory owner along with his two friends sexual harassment female employee
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी के एक इलाके में बृहस्पतिवार शाम फैक्टरी मालिक अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर  महिला कर्मचारी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी ने धोखे से उसे एक बंद पड़ी जिम में लेकर गया, जहां उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


आरोपियों की चंगुल से छूटी महिला ने पति के साथ थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात जिम मालिक और उसके नाबालिग सहयोगी को पकड़ लिया, फरार फैक्टरी मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


19 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करती है। बृहस्पतिवार शाम उसके फैक्टरी का मालिक उमेश काम का बहाना बनाकर उसे एक बंद पड़े जिम में लाया। जहां पहले से उसके दो दोस्त मौजूद थे। सभी ने मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 साल की बच्ची से छेड़छाड़
सुल्तानपुरी इलाके में पड़ोस के मकान में काम कर रहे 42 वर्षीय मजदूर ने 11 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची बच्ची ने अपनी मामी को सारी बात बताई। बाद में उसके परिवार वालों ने थाने में इसकी शिकायत की। बच्ची के बयान पर पुलिस ने आरोपी मजदूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed