फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Eyes of cameras fixed on masks fines for ignoring civil defense personnel deducting challans

दिल्ली : मास्क पर टिकी कैमरों की नजर, अनेदखी करने पर जुर्माना, सिविल डिफेंस कर्मी काट रहे चालान

Tue, 18 Jan 2022 08:07 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 18 Jan 2022 08:07 PM IST
सार

करोल बाग मेट्रो स्टेशन के बाहर मंगलवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। हालांकि, मार्केट के अंदर नियमों की अनदेखी का सिलसिला अभी भी पूरी तरह थमा नहीं है।

विज्ञापन
Eyes of cameras fixed on masks fines for ignoring civil defense personnel deducting challans
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : wyss.harvard.edu

विस्तार

कोरोना नियमों की अनदेखी करने वालों पर सिविल डिफेंस लगातार शिकंजा कस रहा है। खासतौर पर बगैर मास्क या ठीक से नहीं लगाने वालों पर सिविल डिफेंस कर्मियों के मोबाइल कैमरों की नजरें टिकी हुई हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों का फोटो खींचकर उनपर जुर्माना भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन


करोल बाग मेट्रो स्टेशन के बाहर मंगलवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। हालांकि, मार्केट के अंदर नियमों की अनदेखी का सिलसिला अभी भी पूरी तरह थमा नहीं है। करोल बाग मेट्रो स्टेशन से बाहर आने पर जैसे ही लोग थोड़ी राहत महसूस करते हैं, वहां मौजूद वॉलेंटियर की तरफ से उनकी फोटो खींचने के बाद चालान काट रहे हैं।
विज्ञापन


पकड़े जाने पर खुद को बचाने के लिए कुछ लोग यह कहते हुए नजर आए कि मास्क ठीक तरह से लगा रहे थे तो किसी ने कहा कि मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने के बाद दोबारा ठीक तरीके से लगा रहे थे। एक वॉलेंटियर ने बताया कि सोमवार को नियमों की अनदेखी करने वालों की संख्या अधिक थे, इसलिए कार्रवाई भी अधिक हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed