फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Explosive sensation in bag at airport, ejected sweets and chocolate

एयरपोर्ट पर बैग में विस्फोटक से फैली सनसनी, निकली मिठाई और चॉकलेट

Sat, 02 Nov 2019 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Explosive sensation in bag at airport, ejected sweets and chocolate
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार रात लावारिस बैग मिलने और उसमें विस्फोटक होने की आशंका से शुक्रवार को दिनभर अफरा-तफरी रही। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने बैग में आरडीएक्स जैसा विस्फोटक होने की आशंका जताई। बैग को कूलिंग पिट में रखा गया। सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध विस्फोटक के एयरपोर्ट तक पहुंचने की जांच में जुटी थीं। इसी बीच शुक्रवार रात हरियाणा के बल्लभगढ निवासी शाहिद खान आईजीआई एयरपोर्ट थाने पहुंचा और बैग अपना होने का दावा किया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि बैग में लैपटॉप का चार्जर, मिठाई, चॉकलेट और काजू थे। इस पर शाहिद खान को क्लीनचिट दे दी गई है। वह बल्लभगढ़ में एक स्टील फैक्टरी में काम करता है। उसने बताया कि वह तीन दोस्तों के साथ स्पाइस जैट की फ्लाइट से मुंबई से दिल्ली आया था। बैग दोस्तों को देने के चक्कर में वह एयरपोर्ट पर ही भूल गया। उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ को इसकी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे सिपाही बीके सिंह ने गश्त के दौरान टर्मिनल-3 के पिलर नंबर-4 के पास संदिग्ध बैग देखा। उसने ईवीडी (एक्सप्लोसिव वेपोर डिटेक्टर) से जांच की और बैग में विस्फोटक होने की आशंका जताते हुए आला अधिकारियों को सूचना दी। इस पर सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। पूरे इलाके को सील कर आगमन गेट बंद कर दिया गया। लोगों को दूसरे रास्ते से निकाला गया। इससे अफरा-तफरी फैल गई। सीआईएसएफ के बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्ते बुलाया गया। बैग सूंघने के बाद कुत्ता शांत होकर बैठ गया। ट्रेनर के मुताबिक, इसका अर्थ बैग में विस्फोटक होना था। बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा जैकेट पहनकर मशीनों से करीब दो घंटे तक बैग की जांच की। इसके बाद बैग ट्रॉली पर सुरक्षित जगह ले जाया गया और कूलिंग पिट में डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed