{"_id":"6155ccba8ebc3e626a6f6d66","slug":"explosion-after-leak-in-lpg-cylinder-5-including-couple-scorched-ashram-news-noi6077237126","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद धमाका, दंपती समेत 5 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद धमाका, दंपती समेत 5 झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। मायापुरी में एक झुग्गी में रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक दंपती समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि रेगुलेटर खुला होने से गैस का रिसाव हो रहा था। पुलिस झुलसे लोगों के बयान का इंतजार कर रही है। पुलिस ने सिलिंडर को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
पुलिस को बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि मायापुरी में रेवाड़ी लाइन के पास एक झुग्गी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आग में झुलसे पांच लोगों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। सभी 90 फीसदी से ज्यादा झुलस गए थे। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद सभी को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि झुलसे लोगों की पहचान रामछल्ला, विमल यादव, बिट्टू, लाली और उसके पति श्रवण के रूप में हुई है।
घटनास्थल पर छानबीन और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि रामछल्ला, विमल और बिट्टू एक झुग्गी में रहते हैं, जबकि लाली अपने पति श्रवण के साथ पड़ोस की झुग्गी में रहती है। देर रात करीब सवा तीन बजे लाली और उसके पति को गैस की दुर्गंध महसूस हुई। लाली ने सिलिंडर की जांच की। सिलिंडर बंद था और वहां से कोई दुर्गंध नहीं आ रही थी। दोनों ने पड़ोस की झुग्गी का दरवाजा खटखटाया। रामछल्ला ने जैसे ही दरवाजा खोलकर लाइट जलाई तो अचानक तेज धमाका हुआ और आग की लपटें निकलने लगीं। झुग्गी में आग लग गई।