फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Expansion of express line will give new speed to metro

एक्सप्रेस लाइन का विस्तार मेट्रो को देगा नई रफ्तार

Thu, 09 Sep 2021 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Expansion of express line will give new speed to metro
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तार से मेट्रो को नई रफ्तार मिलेगी। इसका विस्तार द्वारका स्थित एक्जिविशन-कंवेंशन सेंटर (ईसीसी) तक किया जा रहा है। सेवा शुरू होने से यात्रियों को हाईस्पीड मेट्रो में कंवेंशन सेंटर तक सफर का मौका मिलेगा। इस लाइन पर यात्रियों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड से टिकट, वाई-फाई, लैपटॉप चार्जिंग, अलग सीटें होने सहित कई और सुविधाएं मौजूद हैं। करीब दो किलोमीटर के दायरे में मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार से पर्यटकों को भी बड़ा लाभ होगा।
विज्ञापन

कंवेंशन सेंटर के विस्तार से द्वारका सहित आसपास के गांवों में भी पहुंचना आसान हो जाएगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के द्वारका तक विस्तार होने से ब्लू लाइन से सीधी कनेक्टिविटी होगी। फिलहाल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से द्वारका सेक्टर-21 तक एक्सप्रेस लाइन का परिचालन किया जा रहा है। इस लाइन पर मेट्रो की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक है। यह रफ्तार किसी भी लाइन से अधिक होने की वजह से नई दिल्ली से द्वारका पहुंचने में यात्रियों को काफी कम वक्त लगेगा। विश्व स्तरीय सेंटर से मेट्रो कनेक्टिविटी से दिल्ली की परिवहन सुविधाओं को भी नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

विश्व स्तरीय सुविधाएं दिलाएंगी पहचान
ईसीसी में कंवेंशन हॉल, होटल, दफ्तर, रिटेल आउटलेट के अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अन्य सुविधाएं भी होंगी। मनोरंजन, खानपान, सर्विस अपार्टमेंट के साथ हरित क्षेत्र को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। खूबसूरती के लिहाज से भी इसे आकर्षक रूप दिया जा रहा है, ताकि विश्व स्तरीय सुविधाओं के लिए दिल्ली को अलग पहचान मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर से जुड़ेगी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को उत्तर प्रदेश के जेवर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए पहल हो चुकी है। एयरपोर्ट लाइन का विस्तार होने पर यात्रियों को राजधानी से एनसीआर के एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी होगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की अधिक संख्या के कारण पैदा होने वाली समस्या भी दूर होगी। दोनों एयरपोर्ट से विमान सेवाएं शुरू होने से यात्रियों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेने में भी काफी सहूलियतें बढ़ जाएंगी। अभी तक मेट्रो की सुविधा न होने से कई बार यात्रियों को देरी होने पर मुश्किलें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed