फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Exam-inspection duty payment now in two days

परीक्षा-निरीक्षण ड्यूटी का भुगतान अब दो दिन में

Tue, 12 Oct 2021 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Exam-inspection duty payment now in two days
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा ड्यूटी, संबद्धता और निरीक्षण ड्यूटी के लिए किए जाने वाले भुगतान के लिए शिक्षकों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह भुगतान छह महीने में नहीं बल्कि दो दिन के भीतर हो जाएगा। इसके लिए सीबीएसई ने एकीकृत भुगतान सिस्टम तैयार किया है। बोर्ड ने भुगतान करने के लिए डिजिटल होने की दिशा में ओर कदम बढ़ाते हुए इस सिस्टम को शुरू किया है। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि भुगतान सीधेे तौर पर शिक्षकों के खाते में पहुंचेगा।
विज्ञापन

सीबीएसई (आईटी व प्रोजेक्ट) के विभाग के निदेशक डॉ. अंतरिक्ष जौहरी ने बताया कि यह एकीकृत भुगतान सिस्टम पूरी तरह से मानवीय त्रुटि रहित है। अब तक भुगतान की प्रणाली मैनुअल रूप से होती थी। इस कारण से बिल भुगतान की प्रक्रिया में पांच से छह महीने लग जाते थे। भुगतान प्रणाली की मैनुअल प्रकृति के कारण लंबी और समय लेने वाली प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था।
विज्ञापन

सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों और सीटीईटी व भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी बोर्ड के पास है। ऐसी परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए प्रिंसिपल और शिक्षकों सहित करीब 10 लाख संकाय सदस्य अपनी सेवाएं देते हैं। इसी तरह स्कूल संबद्धता केे निरीक्षण के लिए करीब 10 हजार शिक्षकों, शैक्षिक प्रशासकों की भी नियुक्ति की जाती है। सभी को उनकी सेवाओं के लिए मानदेय, टीए, डीए का भुगतान इस सिस्टम के माध्यम से होगा। पहले भुगतान प्रक्रिया को पूरा होने में करीब 6 महीने लग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सिस्टम को बैंक के गेटवे से जोड़ दिया गया है। इससे ऑटोमैटिक केलकुलेशन हो जाता है, जिससे कि भुगतान मेें देरी नहीं लगती है और पारदर्शिता भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed