फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ex-soldiers take out parade

पूर्व सैनिकों ने परेड निकाली

Thu, 21 Jan 2021 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ex-soldiers take out parade
नई दिल्ली। टीकरी बॉर्डर पर बुधवार को पूर्व सैनिकों ने परेेड निकाली। यह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाले जाने वाले किसानों के ट्रैक्टर मार्च की झलक मात्र थी। किसानों ने कहा कि 23 जनवरी को दिल्ली की सभी सीमाओं पर परेड का सेमीफाइनल देखने को मिलेगा और 26 जनवरी को पूरी ताकत और तैयारी के साथ फाइनल होगा।
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा के पूर्व सैनिकों के समूह ‘सबका सैनिक संघर्ष कमेटी’ की ओर से बुधवार को यह परेड निकाली गई। हरियाणा के चरखी दादरी निवासी नायक अजीत सिंह ने इस परेड का नेतृत्व किया। वह हाथ में राष्ट्रध्वज तिरंगा थामे आगे चल रहे थे, उनके पीछे उनके बाकी साथी परेड का हिस्सा थे। परेड में 268 पूर्व सैनिक शामिल हुए। राजपूताना राइफल्स से सेवानिवृत्त कपिल फौजी ने कहा कि इस परेड में केवल जवान शामिल हैं। अफसरों को इसमें शामिल होने का मौका नहीं दिया गया है। बुधवार को टीकरी बॉर्डर पर बने संयुक्त किसान मोर्चा के मंच से लगभग 200 मीटर पीछे से यह परेड शुरू की गई, जिसे पूर्व सैनिकों ने मंच पर जाकर समाप्त किया।
विज्ञापन

मंच पर किसानों ने उनका स्वागत किया। ‘सबका सैनिक संघर्ष कमेटी’ के राष्ट्रीय सलाहकार सूबेदार मेजर एसपी गौशल ने कहा कि यह 26 जनवरी को होने वाली परेड की झलकी है, जिसका नेतृत्व नारी शक्ति करेगी और उनके पीछे पूर्व सैनिक, किसान और उनके ट्रैक्टर परेड का हिस्सा होंगेे। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को इसी तरह से सेमीफाइनल परेड देखने को मिलेगी, जिसका स्वरूप काफी बड़ा होगा। इसके बाद 26 जनवरी को पूरी ताकत और तरीके से किसानों का ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed