{"_id":"61895a7016de08338c1d2c77","slug":"ev-charger-can-be-installed-in-just-rs-2500-ashram-news-noi6147009175","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 2500 रुपये में लग सकेगा ईवी चार्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज 2500 रुपये में लग सकेगा ईवी चार्जर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। दोपहिया और तिपहिया वाहनों को चार्ज करने में अब ज्यादा खर्च नहीं होगा। दिल्ली सरकार सिंगल विंडो सुविधा के साथ छोटे वाहनों के लिए चार्जर पर 6000 रुपये की सब्सिडी भी देगी। मॉल्स, दुकानों, अस्पतालों सहित दूसरे परिसरों में भी ईवी चार्जर लगाए जा सकेंगे। शुरुआती 30 हजार ईवी चार्जर पर दिल्ली सरकार 30 हजार रुपये बतौर सब्सिडी देगी।
सिंगल विंडो सुविधा की शुरुआत पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मीडिया को बताया कि डिस्कॉम कंपनियों के साथ मिलकर यह पहल की गई है। ईवी पॉलिसी के कारण करीब एक साल में ही इलेक्ट्रिक वाहनों की तादाद 7 फीसदी हो गई है। छोटे वाहनों की चार्जिंग के लिए सिंगल विंडो के तहत डिस्कॉम कंपनियों और वेंडर के सहयोग से आवेदन के 7 दिन के अंदर ही चार्जर लगाए जा सकेंगे।
इस पर करीब 8500 रुपये लागत आएगी, लेकिन सरकार की ओर से 6000 रुपये सब्सिडी मिलेगी। शुरुआती 30 हजार आवेदकों को ईवी चार्जर लगाने के लिए केवल 2500 रुपये देने होंगे। इस दौरान डायलॉग एंड डेवलेपमेंट कमीशन के वाइस चेयरमैन जस्मीन शाह और तीनों डिस्कॉम कंपनियों के आला अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए डिस्कॉम कंपनियों, वेंडर, सरकार सहित तमाम सेवा प्रदाताओं को एकीकृत किया गया है। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, ताकि ईवी चार्जर लगाने में उलझन न हो। बिजली कनेक्शन का सीए नंबर देने पर सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा। इससे छोटे वाहनों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। दोपहिया और तिपहिया वाहनों की संख्या अधिक होने से प्रदूषण भी अधिक होता है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि नई पार्किंग पॉलिसी के तहत नई इमारतों में ई-वाहनों के लिए 20 फीसदी जगह नियत करना जरूरी है। मॉल्स, हॉस्पिटल, सिनेमा हॉल, दुकान या रिहायशी क्षेत्र में भी चार्जर लगाए जा सकेंगे। इसके लिए अलग मीटर लिए जा सकते हैं। अलग मीटर पर चार्जिंग के मद में होने वाला खर्च भी बेहद कम होगा। यह कॉमर्शियल की अपेक्षा 50 फीसदी से भी कम होगी। ई-चार्जर पर बिजली की दर प्रति यूनिट करीब 4.50 और कॉमर्शियल कनेक्शन के लिए करीब 10 रुपये है। किराना दुकानदार भी ईवी चार्जर लगवा सकेंगे।
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दावा किया कि दिल्ली में देश की सबसे सस्ती ईवी चार्जिंग सुविधा दी जा रही है। आने वाले दिनों में सार्वजनिक स्थानों पर 100 से अधिक चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ईवी चार्जर के लिए 12 वेंडर हैं, जबकि विशेष टैरिफ का फायदा उठाने के लिए नए बिजली कनेक्शन लिए जा सकते हैं। सिंगल-विंडो पोर्टल के जरिये आवेदक सुविधा के मुताबिक चार्जर इंस्टॉल करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि एलईवी चार्जर के लिए एक-दो वर्गफुट जगह चाहिए। इसमें दो तरह के चार्जर हैं। दोपहिया या तीन पहिया वाहनों को तीन घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। हालांकि कार के लिए ईवी चार्जर पर 2.25 लाख रुपये लागत आएगी। सरकार की ओर से दिए जा रहे प्रोत्साहन से चार्जर की कीमत 70 फीसदी तक कम हो जाएगी।