फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   entry of trucks Ban in delhi upto december 7 only essential services and CNG e-trucks allowed

दिल्ली: ट्रकों को राजधानी में सात दिसंबर तक नहीं मिलेगा प्रवेश, सीएनजी और ई-ट्रक को ही अनुमति

Mon, 29 Nov 2021 04:21 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 29 Nov 2021 04:21 PM IST
सार

प्रदूषण को लेकर दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को सात दिसंबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि, सीएनजी और ई-ट्रकों को प्रवेश की अनुमति है।

विज्ञापन
entry of trucks Ban in delhi upto december 7 only essential services and CNG e-trucks allowed
सोनभद्र में हादसे के बाद खड़ा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदूषण को लेकर दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को सात दिसंबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि, सीएनजी और ई-ट्रकों को प्रवेश की अनुमति है। साथ ही आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को भी प्रवेश की अनुमति है। 

विज्ञापन


गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली के अंदर सभी गाड़ियों का प्रवेश बंद नहीं है। मालवाहक ट्रकों का प्रवेश 7 दिसंबर तक बंद रहेगा। सीएनजी-इलेक्ट्रिक ट्रक दिल्ली आ सकते हैं। करीब एक हजार इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन है। इलेक्ट्रिक और सीएनजी ट्रकों को प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान का दूसरा चरण 3 दिसंबर को पूरा हो रहा है। इसका तीसरा चरण 15 दिन के लिए बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में 18 दिसंबर तक रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान का तीसरा चरण चलेगा।
विज्ञापन


वर्क फ्रॉम होम खत्म, बसों को इस्तेमाल करें कर्मी
गोपाल राय ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम को खत्म कर दफ्तरों को खोल दिया है। ऐसे में कर्मचारी आज से दफ्तर आ रहे हैं। सरकारी कर्मचारी बहुल कालोनियों से विशेष बस सुविधा सोमवार से शुरू की है। इसमें गुलाबी बाग, मयूर विहार फेस टू, मोतिया खान, शालीमार बाग ब्लॉक ए, तिमारपुर, हरी नगर, सेक्टर 3 द्वारका, निमडी कॉलोनी, अशोक विहार,सेक्टर 11 रोहिणी, कड़कड़डूमा, मॉडल टाउन फेस वन, विकास पुरी, पश्चिम विहार और वसंत कुंज शामिल हैं। इन कॉलोनियों से बस सुबह 8 बजे चलेगी जो कि सचिवालय आएगी और शाम को 5 बजे से उनके घर छोड़ेगी। पर्यावरण मंत्री की सलाह है कि सरकारी कर्मचारी अपने वाहन की जगह बसों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने गैर जरूरी वाहनों के प्रवेश को बंद कर दिया है। इससे बागपत का भट्ठा व्यवसाय पूरी तरह से ठप हो गया है और एक ही दिन में करीब 350 करोड़ रुपये का भट्ठा व्यवसाय प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही करीब आठ से दैनिक दस हजार मजदूरों, वाहन चालकों सहित अन्य का फिलहाल रोजगार भी चला गया है और उनके लिए भी परेशानी खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed