फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Entertainment centers and swimming pools will not open in Delhi yet

दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे मनोरंजन केंद्र और स्विमिंग पूल, कोविड नियमों का पालन सख्ती से

Fri, 02 Oct 2020 12:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Entertainment centers and swimming pools will not open in Delhi yet
swimming pool - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राजधानी में फिलहाल सिनेमा हॉल, थिएटर और स्विमिंग पूल खुलने की संभावना नहीं है। अनलॉक-5 में दिल्ली सरकार ने यथास्थिति बनाए रखने का फैसला किया है। 31 अक्तूबर यानी पूरे महीने इन गतिविधियों के लिए अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि, एक जोन में दो साप्ताहिक बाजार लगाए जा सकेंगे। इससे गरीबों को बड़ा लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन


दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आदेश जारी कर कहा है कि मनोरंजन केंद्र अगले आदेश तक नहीं खुलेंगे। मुख्य सचिव विजय देव ने इसी तरह के एक आदेश में कहा है कि प्रत्येक नागरिक निकाय क्षेत्र में दो साप्ताहिक बाजार खोलने की अनुमति दी जाएगी। होटल, रेस्तरां और क्लबों में बार को खोलने की अनुमति दे दी गई है। आदेश में कहा गया है कि सभी सामाजिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक व धार्मिक, राजनीतिक कार्यों के साथ-साथ अन्य बड़े कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


उधर, दिल्ली सरकार ने सभी साप्ताहिक बाजार लगाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे उपराज्यपाल ने अस्वीकार कर दिया। उपराज्यपाल ने एक जोन में दो साप्ताहिक बाजार लगाने की ही इजाजत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-5 के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए थे। आदेश में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्णय लेने की छूट दी गई है। इसी छूट के तहत दिल्ली सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर फिलहाल सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए वैसी जगह को खोलने के निर्णय पर फैसला नहीं लिया है, जहां से संक्रमण फैलने का खतरा है।


उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता वाले डीडीएमए ने सभी जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि मजिस्ट्रेट, पुलिस उपायुक्त और अन्य संबंधित अधिकारी सख्ती से नियमों का पालन कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed