फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Encounter between animal smuggler gang and police in Delhi

दिल्ली: पशु तस्कर गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Sun, 19 Dec 2021 08:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Dec 2021 08:42 AM IST
सार

दिल्ली में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Encounter between animal smuggler gang and police in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लावारिस मवेशी को नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर उसे काटने वाले गैंग के दो बदमाशों और पुलिस के बीच शुक्रवार रात रोहिणी इलाके में मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस दो बदमाशों को हिरासत में लेने के बाद घायल बदमाश को पास के अस्पताल में ले गई। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नरेला निवासी शाहजहां और राजीव नगर बेगमपुर निवासी ललित के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने मवेशियों को बेहोश करने वाला इंजेक्शन, मवेशियों को काटने के हथियार, एक पिस्टल, दो कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इनसे छह मवेशी भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात बाहरी उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि कुछ लोग रोहिणी सेक्टर 35 इलाके की सुनसान जगह पर अवैध रूप से मवेशी काटने के लिए पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक बदमाश ने पुलिस टीम को देखते ही उन पर दो गोलियां चला दीं। अपना बचाव करते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली एक बदमाश के पैर में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने घायल शाहजहां और ललित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल शाहजहां को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जांच में पता चला कि शाहजहां को मवेशी काटने के मामले में वर्ष 2015 में अलीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
 

वर्ष 2016 में कोतवाली थाना पुलिस से उसकी मुठभेड़ हुई थी। फिलहाल पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों को गिरफ्तार कर लिया और मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया है।

डेयरी की आड़ में करते थे मवेशी को काटने का काम
पूछताछ पर पता चला कि मूलत: दरभंगा बिहार का रहने वाला शाहजहां 20 साल पहले दिल्ली आया था। वह नरेला इलाके में रह रहा था। करीब आठ साल पहले उसने डेयरी खोली और इसकी आड़ में मवेशियों को काटकर बेचना शुरू कर दिया। वहीं ललित मूलत: बागपत यूपी का रहने वाला है। उसने भी डेयरी खोली और शाहजहां से मिलकर धंधे को अंजाम देने लगा।

आवारा मवेशियों को देखकर लगाते थे बेहोशी का इंजेक्शन
आरोपियों से पता चला कि वह एक बार किसी वाहन को लेकर घर से निकलते थे। इस दौरान वह लावारिस मवेशियों की रेकी करते थे। ऐसे मवेशियों को बेहोशी का इंजेक्शन लगा देते थे। मवेशियों के बेहोश होने के बाद वह उसे अपनी गाड़ी में लादकर सुनसान स्थान पर ले जाते थे। जहां वह मवेशियों को काट देते थे। फिर मांस को उसके विक्रेताओं को बेच देते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed