फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Emphasis on practical in ITI Manish Sisodia instructs principal to prepare program of action soon

दिल्ली: आईटीआई में प्रैक्टिकल पर जोर, मनीष सिसोदिया ने प्रिंसिपल को जल्द प्रोग्राम ऑफ एक्शन तैयार करने के दिए निर्देश 

Thu, 02 Sep 2021 11:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 02 Sep 2021 11:07 PM IST
सार

सिसोदिया ने कहा कि यह प्रोग्रम ऑफ एक्शन बनाकर विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिकल करने का मौका दिया जाए। जिसस कि जब वह अपने कोर्स को पूरा करने के बाद जॉब मार्केट में जाए तो उनके पास अपने कोर्स का पूर्ण व्यवहारिक ज्ञान हो।
 

विज्ञापन
Emphasis on practical in ITI Manish Sisodia instructs principal to prepare program of action soon
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की आटीआई में अब ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिकल कराने पर जोर दिया जाएगा। जिससे कि छात्रों का लर्निंग गैप खत्म हो और उन्हें कोर्स को का पूर्ण व्यवहारिक ज्ञान मिल सके। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को सभी आटीआई प्रिंसिपल को जल्द से जल्द एक प्रोग्राम ऑफ एक्शन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि यह प्रोग्रम ऑफ एक्शन बनाकर विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिकल करने का मौका दिया जाए। जिसस कि जब वह अपने कोर्स को पूरा करने के बाद जॉब मार्केट में जाए तो उनके पास अपने कोर्स का पूर्ण व्यवहारिक ज्ञान हो।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को दिल्ली सरकार के आईटीआई में क्रॉफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम (सीटीएस) में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सीटीएस के तहत ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट में शिवा ने प्रथम, सुरुचि कुमारी ने दूसरा और आकाश मौर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सीटीएस के तहत दिल्ली स्टेट टॉपर्स के रूप में प्रीति ने पहला, सपना देवी ने दूसरा और हेमलता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आईटीआई जैसी संस्थानों से ट्रेनिंग लेकर हुनरमंद छात्र भविष्य की नई इबारत लिखेंगे। हमारा देश विकसित तभी बनेगा जब देश का हर युवाओं में कौशल हो। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद भी किया।

सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के कारण छात्रों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। इसलिए विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिकल कार्य करने में समय बिताने का मौका दिया जाए। उन्होंने आईटीआई को और बेहतर करने के लिए विद्यार्थियों से फीडबैक मांगे। ताकि उन्हें वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग दी जा सके। 


उल्लेखनीय है कि दिल्ली के 19 सरकारी आईटीआई में विद्यार्थियों को 49 ट्रेड्स में ट्रेनिंग करवाई जाती है। इन संस्थानों में लगभग 11 हजार विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। ट्रेनिंग के बाद 80 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थियों को रोजगार मिल जाता है। इस समारोह में कालकाजी विधायक आतिशी, प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीटीई) सचिव एस.बी दीपक कुमार, डीटीटीई निदेशक रंजना देशवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed