{"_id":"612d3c448ebc3eb25e1a79e2","slug":"emergency-services-will-start-in-veer-savarkar-hospital-ashram-news-noi6018821158","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर सावरकर अस्पताल में शुरू होंगी आपातकालीन सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर सावरकर अस्पताल में शुरू होंगी आपातकालीन सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने करावल नगर स्थित अपने वीर सावरकर अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। अभी इस अस्पताल में 50 बेड की व्यवस्था है, आपातकालीन सेवाओं का विस्तार होने के बाद करावल नगर और आसपास की कई कॉलोनियों को इसका फायदा मिलेगा।
उत्तर प्रदेश सीमा से सटा करावल नगर पूर्वी दिल्ली के सर्वाधिक आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है, लेकिन क्षेत्र में यही अकेला सरकारी अस्पताल है। पूर्वी निगम ने यहां 2014 में अस्पताल बनाया था, अब कई साल के बाद फिर से यहां पर नागरिक सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है। सर्वाधिक गरीब तबके के लोग सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए निर्भर होते हैं, जिन्हें इसका फायदा मिलेगा। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की शाहदरा उत्तरी वार्ड समिति ने स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 23 जुलाई को सदन के सामने यहां आपातकालीन सेवाओं के विस्तार का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को 12 अगस्त को सदन की बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया।
निगम के अधिकारियों के मुताबिक, वीर सावरकर अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं की शुरुआत जल्द हो जाएगी। अस्पताल परिसर में आपातकालीन सेवाओं के लिए भवन का निर्माण पहले ही हो गया है। डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ की भर्ती और आपातकालीन सेवा में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों को खरीदने की तैयारी हो रही है।