{"_id":"691b2f6726dd055e280da83d","slug":"electricity-connection-will-also-be-available-in-booked-properties-ashram-news-c-340-1-del1011-112864-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: बुक प्रॉपर्टी में भी मिलेगा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: बुक प्रॉपर्टी में भी मिलेगा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी मंजूरी, लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी में बिजली कनेक्शन से वंचित नागरिकों को राहत देते हुए ‘बुक प्रॉपर्टी’ में बिजली कनेक्शन देने पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया है। इससे 1.25 लाख से अधिक प्रभावित परिवारों को तात्कालिक लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार नागरिकों के मूल अधिकारों और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता को हर परिस्थिति में सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है। बिजली विभाग को लगातार जन शिकायतें मिल रही हैं कि बिजली कंपनियों ने इस आधार पर कनेक्शन नहीं दिए या काट दिए हैं कि संबंधित संपत्तियां दिल्ली नगर निगम द्वारा अनधिकृत निर्माण के लिए बुक की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली में उन संपत्तियों को भी बिजली कनेक्शन प्रदान किया जा सकेगा, जो नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के आधार पर ‘बुक’ की गई थीं। उन्होंने कहा कि वर्षों से लाखों लोग इन संपत्तियों में रह रहे हैं लेकिन केवल बुक प्रॉपर्टी के आधार पर उन्हें बिजली कनेक्शन से वंचित कर दिया गया था। उपभोक्ताओं को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। रेखा गुप्ता ने कहा कि डिस्कॉम (बिजली कंपनियां) अब केवल इस आधार पर कनेक्शन देने से इन्कार नहीं कर सकतीं कि संपत्ति बुक की गई है।