फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   elderly woman duped of jwellery on the pretext bad astrological condition

गुरु ग्रह की दशा खराब होने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से जेवर ठगे

Sat, 24 Oct 2020 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
elderly woman duped of jwellery on the pretext bad astrological condition
नई दिल्ली। फर्श बाजार इलाके में मंदिर से लौट रही 62 साल की महिला को गुरु ग्रह की दशा खराब होने की बात कहकर तीन लोगों ने ठगी कर ली। ठगों ने उसके जेवरात उतरवा लिये और 81 कदम चलने के लिए कहकर वहां से फरार हो गये। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

शाहदरा के तेलीवाड़ा निवासी स्वर्णलता मनचंदा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शुक्रवार सुबह वह साढ़े ग्यारह बजे मंदिर से घर लौट रही थीं। रास्ते में एक युवक ने रोक लिया और कहने लगा कि आप पर गुरु ग्रह की दशा भारी है। आपकी क्या परेशानी है मुझे बताइए। इसी दौरान वहां एक व्यक्ति आ गया और बताने लगा कि उसे एक परेशानी है। युवक ने उससे पूछा कि उसके पास पर्स है?
विज्ञापन

उस व्यक्ति ने पर्स निकालकर दिखाया। उसमें दो हजार रुपये थे। उसने कहा कि पर्स माता जी के पास रख दो और 81 कदम चलकर वापस आओ। उसके आने के बाद उसने स्वर्णलता को भी ऐसा ही करने के लिए कहा। आरोपियों ने महिला के जेवरात भी उतरवा कर लोटे में रखने के लिए कहा। महिला जैसे ही चार कदम गयी, दोनों आरोपी अपने तीसरे सहयोगी की बाइक पर बैठकर फरार हो गये।- ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed