फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Elder brother was beaten to death in property dispute, younger brother arrested

प्रॉपर्टी विवाद में बड़े भाई की पीटकर हत्या, छोटा भाई गिरफ्तार

Sun, 10 Oct 2021 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Elder brother was beaten to death in property dispute, younger brother arrested
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में शुक्रवार को प्रॉपर्टी विवाद में एक युवक ने अपने बड़े भाई की पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त जितेंद्र कुमार (43) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन जितेंद्र को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचे और कहा कि वह सीढ़ियों से गिर गया है। शक होने पर अस्पताल ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

छानबीन के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी छोटे भाई राजेंद्र कुमार (38) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों ही शराब के आदी हैं। शुक्रवार को नशे में ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि जितेंद्र अपने परिवार के साथ राम नगर विस्तार, शाहदरा में रहता था। इसके परिवार में पत्नी, एक बेटी, छोटा भाई राजेंद्र व अन्य सदस्य हैं। दोनों ही भाइयों का एसी और फ्रिज रिपेयरिंग का काम है। एक प्रॉपर्टी को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था, हाथापाई भी हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात को भी दोनों नशे की हालत में झगड़ने लगे। आरोप है कि नशे की हालत में राजेंद्र ने जितेंद्र के मुंह पर कई घूंसे मार दिए। इसके बाद उसे जमीन पर गिराकर सीने पर भी कई घूंसे मारे। मारपीट के दौरान ही जितेंद्र अचेत हो गया। परिजन उसे फौरन जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो हकीकत का पता चल गया। फौरन हत्या का मामला दर्ज कर घर से ही राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अब राजेंद्र नशे में वारदात के होने की बात कर रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed