{"_id":"5bd47729bdec2269a5529335","slug":"eighth-class-student-injures-haed-of-teacher-after-scolding","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः डांटने पर आठवीं कक्षा के छात्र ने क्लास में टीचर का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः डांटने पर आठवीं कक्षा के छात्र ने क्लास में टीचर का सिर फोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Oct 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलते सामाजिक परिवेश में रिश्तों की महत्ता भी कम होती जा रही है। दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित स्कूल में एक छात्र ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करते हुए क्लास में ही अपने टीचर का सिर फोड़ दिया। बेचारे शिक्षक का कसूर इतना था कि उसने कई दिन बाद स्कूल आए आठवीं कक्षा के छात्र से पूछताछ की।
विज्ञापन
इसी दौरान शिक्षक ने उसके बैग में रखी लोहे की रॉड देखकर उसके परिजनों से फोन पर भी शिकायत कर दी। इससे छात्र आग बबूला हो गया। उसने पढ़ाने के दौरान शिक्षक पर हमला किया और स्कूल की दीवार फांदकर फरार हो गया। जख्मी हालत में शिक्षक श्याम सुंदर चौधरी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से पुलिस को सूचना मिली। साकेत थाना पुलिस शिक्षक का बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक श्याम सुंदर चौधरी साकेत स्थित जे-ब्लॉक के वीर चंदर सिंह गढ़वाल राजकीय बाल विद्यालय शिक्षक हैं। स्कूल दिल्ली प्रशासन का है। श्याम आठवीं कक्षा के एक सेक्शन के क्लास टीचर हैं। श्याम ने पुलिस को बताया कि उनकी क्लास का एक छात्र पिछले काफी दिनों से स्कूल नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह वह स्कूल पहुंचा। श्याम ने उसे डांटते हुए इतने दिन न आने का कारण पूछा। अभी श्याम छात्र से बातचीत कर ही रहे थे कि उन्होंने देखा कि छात्र के बैग में एक लोहे की रॉड रखी है। पूछताछ करने पर वह इधर-उधर की बात करने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीचर ने छात्र के परिजनों को मोबाइल से फौरन इसकी सूचना दी।
इधर श्याम ने छात्र से रॉडि लेकर अपनी टेबल पर रखी और वह बच्चों को पढ़ाने लगे। इस बीच क्लास में ही मौजूद आरोपी छात्र आग बबूला हो गया। उसने शिक्षक की टेबल पर रखी लोहे की रॉड उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया। रॉड लगते ही श्याम लहू-लुहान हो गए।
आरोपी छात्र क्लास से भाग गया। इधर शोर होते ही अन्य शिक्षकों ने श्याम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां देर शाम तक उनका इलाज जारी था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। श्याम के बयान पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है।