फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Eight-year-old girl gang-raped by two minors

दो नाबालिगों ने आठ साल की बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 26 Jan 2022 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Eight-year-old girl gang-raped by two minors
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में दो नाबालिग लड़कों ने सोमवार को आठ साल की बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। पीड़िता की इमरजेंसी में सर्जरी करनी पड़ी। फिलहाल आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस का दावा है कि एक की उम्र 12 तो दूसरे की 10 साल है। हालांकि पुलिस दोनों की सही उम्र का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बच्ची परिवार के साथ शास्त्री पार्क में रहती है। पिता छोटा-मोटा काम करता है। दोनों नाबालिग आरोपी पीड़िता के पड़ोसी हैं। आरोप है कि सोमवार दोपहर 2 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान एक नाबालिग बच्ची को बहलाकर सुनसान जगह ले गया। दूसरा नाबालिग भी पहुंच गया। आरोप है कि दोनों ने बच्ची से दुष्कर्म किया। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर उसे मारने की धमकी दी। करीब 4.30 बजे पीड़ित बच्ची घर पहुंची। उसके पेट में दर्द था। परिजनों के पूछने पर उसने सारी बात बताई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। बच्ची की काउंसलिंग की गई। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर मामला दर्ज कर दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

महिला आयोग का पुलिस को नोटिस
मामले की सूचना मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले में सख्त कार्रवाई करने और अगले 48 घंटे में विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed