{"_id":"64b8ba9a840c51fbff031023","slug":"eight-year-old-girl-died-of-chinese-manjha-in-paschim-vihar-2023-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीनी मांझे का कहर: पश्चिम विहार में आठ साल की बच्ची के गले में फंसा चाइनीज मांझा, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मांझे का कहर: पश्चिम विहार में आठ साल की बच्ची के गले में फंसा चाइनीज मांझा, हुई मौत
Thu, 20 Jul 2023 10:13 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:13 AM IST
सार
आठ साल की बच्ची की चाइनीज मांझे से मौत हो गई है। घायल अवस्था में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतिबंधित चाइनीज मांझा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम विहार इलाके में एक आठ साल की बच्ची की चाइनीज मांझे से मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची के गले में चाइनीज मांझा फंस गया था। जिसके बाद घायल अवस्था में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। चाइनीज मांझा बैन है।
गर्मियों के साथ शुरू हो जाती है दिल्ली में पतंगबाजी
दिल्ली के अलावा हर राज्य में मौसम और त्योहार के अनुसार पतंगबाजी होती है। लेकिन राजधानी में गर्मियों की शुरुआत से ही पतंगबाजी शुरू हो जाती है। पतंग बाजी के दौरान नियमों का उल्लंघन कर लोग जमकर चीनी मांझे का इस्तेमाल करते हैं। पाबंदी होने पर भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है। इसका खामियाजा राहगीर खासकर दोपहिया वाहन चालकों को उठाना पड़ता है। हर साल चीनी मांझे की चपेट में आकर दर्जनों लोग जख्मी होते हैं। इंसान तो इंसान परिंदे भी चीनी मांझे का शिकार होते हैं। अब उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस इन चीनी मांझे वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रही है।