फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Eid ul Adha: Preparations for Namaz, security is tight in the capital

Eid ul Adha : जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज, राजधानी में चाक-चौबंद है सुरक्षा-व्यवस्था

Thu, 29 Jun 2023 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 06:13 AM IST
सार

मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के बाद जानवर की कुर्बानी देंगे। बकरीद के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई है। 

विज्ञापन
Eid ul Adha: Preparations for Namaz, security is tight in the capital
जामा मस्जिद में नमाज... - फोटो : ANI

विस्तार

आज दिल्ली में भी ईद-अल-अजहा यानी बकरीद मनाई जा रही है। राजधानी की जामा मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज अदा की और फिर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।

विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के बाद जानवर की कुर्बानी देंगे। बकरीद के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पुलिस का दावा कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीसे के संपन्न कराने के लिए उसने व्यापक इंतजाम किये हैं। कल देर रात तक बाजारों में चहल-पहल रही। कुर्बानी के लिए बकरे खरीदने के लिए भी लोग देर तक बाजारों में मोल-भाव करते रहगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंहमांगे दामों पर हुई बकरों की खरीदारी
ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में बुधवार देर रात तक खासी चहल-पहल रही। इस अवसर पर लोग नए परिधान से लेकर खान-पान की वस्तुओं की खरीदारी करते नजर आए। वहीं, बकरा मंडियों में खरीदारों को बकरा व्यापारियों को मुंहमांगे दाम देने पड़े।

बुधवार सुबह से ही लोगों का बकरा मंडी पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों में उत्साह देखते ही बन रहा था। बकरीद को देखते हुए प्रसिद्ध मस्जिद से लेकर इलाकों में स्थित छोटी मस्जिदों में बृहस्पतिवार की सुबह की नमाज की तैयारी पूरी कर ली गई। नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं। ईद की विशेष नमाज ज्यादातर मस्जिदों में सुबह सात बजे के आसपास होगी।

पुरानी दिल्ली में लगा अस्थाई बकरा बाजार भी भीड़ से खचाखच भरा रहा। लोगों ने अमृतसरी नस्ल, तोतापरी, बरबरा, राजस्थानी समेत कई नस्लों के बकरों की खरीदारी की। जो बकरा कुछ दिन पहले 60 हजार रुपये का मिल रहा था उसकी कीमत एक लाख पार पहुंच गई। कमोबेश यही हाल जामा मस्जिद, चितली कबर, तुर्कमान गेट, लाल कुआं, सीलमपुर, जाफराबाद, ओखला व तुगलकाबाद समेत कई जगह देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed