फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   education

यूजी-पीजी के छात्रों को मिल सकता है दाखिले का मौका

Wed, 04 Sep 2019 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
education
यूजी-पीजी के छात्रों को मिल सकता है दाखिले का मौका
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। कटऑफ में नाम आने के बाद भी दाखिला नहीं मिलने वाले छात्रों को अब दाखिला मिलने की संभावना है। दरअसल, डीयू शिकायत निवारण समिति के पास डीयू में यूजी व पीजी स्तर के दाखिलों के लिए काफी शिकायत आई हैं। अब प्रशासन उनका समाधान तलाशने में लग गया है। यदि समाधान निकलता है तो विद्यार्थियों को दाखिले का अवसर भी मिल सकता है। डूसू चुनाव यानी 12 सितंबर के बाद इनका हल निकाला जाएगा। हालांकि, अब कोई नई कटऑफ नहीं आएगी और ना ही नए दाखिले होंगे।
दाखिले के समय देखा गया कि कटऑफ में आने के बाद भी किसी न किसी रुकावट के चलते विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिला। कोई लिंक नहीं खुलने के कारण फीस जमा नहीं कर पाया तो कोई अन्य किसी कारण से पीछे रह गया। विद्यार्थियों ने ऐसी शिकायतें डीयू शिकायत निवारण समिति के पास की हैं। सोमवार को तो स्नातकोत्तर स्तर के काफी विद्यार्थी शिकायत लेकर पहुंचे। उनकी शिकायत थी कि 31 अगस्त को सातवीं कटऑफ निकाली गई थी, लेकिन उन्हें दाखिले के लिए एक ही दिन का समय दिया गया। कुछ विद्यार्थियों को दाखिले की जानकारी तक नहीं मिल पाई। इन शिकायतों पर विचार कर प्रशासन समाधान निकालेगा। राहत के स्वरूप छात्रों को दाखिले का अवसर भी मिल सकता है। विद्यार्थियों को ध्यान रखना होगा कि नई कटऑफ के आधार पर नए सिरे से दाखिले नहीं होंगे।
विज्ञापन

रात में निकाली थी कटऑफ, इसलिए चूके मौका
डीयू प्रशासन ने 29 अगस्त को देर रात यूजी कोर्सेज के दाखिले के लिए एक नोटिस निकाला था। नोटिस में आठवीं कटऑफ तक लंबित दाखिले 30 अगस्त तक लेने को कहा था। सूचना के अभाव में विद्यार्थी इस मौके से चूक गए। उन्होंने इस मामले को छात्र संगठनों के समक्ष भी उठाया। एबीवीपी की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मोनिका चौधरी ने कहा कि जिस तरह प्रशासन ने रात को नोटिस जारी किया उसकी सूचना उन्हें भी अगले दिन ही मिली। वह दाखिले का अंतिम दिन था। छात्रों ने एबीवीपी से इसकी शिकायत की। इस पर डूसू पूर्व अध्यक्ष व एबीवीपी नेता शक्ति सिंह ने डीयू प्रशासन के अधिकारियों से सोमवार को बैठक की। उन्हें आश्वस्त किया गया कि छात्रों की दाखिले से जुड़ी शिकायतों को जल्द सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed