फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ED arrested Rajiv Saxena also accused in VVIP choppers deal case over money-laundering 

दिल्ली: वीवीआईपी चॉपर डील मामले के आरोपी राजीव सक्सेना को ईडी ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

Mon, 13 Sep 2021 04:59 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 13 Sep 2021 04:59 PM IST
सार

हेलिकॉप्टर सौदों के मामले में राजीव सक्सेना बिचौलिया था। भारत द्वारा 31 जनवरी 2019 को यूएई से निर्वासित किया गया था और मामले में एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
ED arrested Rajiv Saxena also accused in VVIP choppers deal case over money-laundering 
राजीव सक्सेना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजीव सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग के मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है। राजीव सक्सेना 3600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे मामले में भी आरोपी है। उन्होंने कहा कि सक्सेना को हिरासत में लेने के लिए यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


हेलिकॉप्टर सौदों के मामले में राजीव सक्सेना बिचौलिया था। भारत द्वारा 31 जनवरी 2019 को यूएई से निर्वासित किया गया था और मामले में जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। रिश्वत के भुगतान के आरोप सामने आने के बाद 2014 में भारत ने इस सौदे को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन


एजेंसी ने पहले कहा था कि राजीव सक्सेना एक हवाला ऑपरेटर है, जो मैट्रिक्स समूह की कंपनियों के रूप में जानी जाने वाली कई कंपनियों के माध्यम से दुबई में अकोमोडेशन एंट्री बिजेनेस चलाता है। अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले (भारत द्वारा वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की खरीद से जुड़ा हुआ) और मोजर बेयर बैंक धोखाधड़ी मामले में अपराध की आय का इस्तेमाल करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने आरोप लगाया कि सक्सेना ने दोनों मामलों के आरोपियों द्वारा अगस्ता वेस्टलैंड मामले में रिश्वत या मोजर बेयर इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों को दिए गए ऋणों का दुरुपयोग किया। बैंकों को धोखा देने के लिए अपराध की आय को वैध बनाने के लिए संरचनाएं बनाईं। कई अन्य मामलों में उनकी भूमिका की जांच चल रही थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed