{"_id":"615f3f938ebc3e0c3f5dec60","slug":"e-auction-of-prime-minister-gifts-neeraj-chopra-spear-got-highest-bid-of-rs-1-5-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के तोहफों की ई-नीलामी: नीरज चोपड़ा के भाले के लिए डेढ़ करोड़ रूपये की सबसे ऊंची बोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के तोहफों की ई-नीलामी: नीरज चोपड़ा के भाले के लिए डेढ़ करोड़ रूपये की सबसे ऊंची बोली लगी
Fri, 08 Oct 2021 12:12 AM IST
शाहरुख खान
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:12 AM IST
सार
संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि नीरज चोपड़ा के भाले के लिए उच्चतम बोली (1.5 करोड़ रुपये) लगी है। वहीं, सरदार पटेल की मूर्ति के लिए सबसे अधिक (140) बोली प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
भाले के साथ केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की बृहस्पतिवार को हुई ई-नीलामी में सरदार पटेल की मूर्ति के लिए सबसे अधिक (140) बोली प्राप्त हुईं जबकि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के भाले के लिए उच्चतम बोली (1.5 करोड़ रुपये) लगी है।
विज्ञापन
संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक बोली प्राप्त करने वाली वस्तुओं में लकड़ी से बनी गणेश प्रतिमा भी शामिल रही, जिसके लिए 117 बोलियां लगीं। इसी तरह, पुणे मेट्रो लाइन के एक स्मृति चिह्न के लिए 104 बोलियां जबकि विजय मशाल के स्मृति चिह्न के लिए 98 बोलियां प्राप्त हुईं हैं।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा के स्वर्ण विजेता भाले के बाद भवानी देवी के हस्ताक्षर वाली तलवार के लिए 1.25 करोड़ रुपये की सर्वाधिक बोली लगी। सुमित अंतिल के भाले के लिए 1.002 करोड़ रुपये, टोक्यो 2020 पैरालंपिक दल द्वारा दिए गए ऑटोग्राफ वाले अंगवस्त्र के लिए एक करोड़ रुपये और लवलीना बोरगोहेन के मुक्केबाजी दस्ताने के लिए 91 लाख रुपये की बोली प्राप्त हुई
विज्ञापन