{"_id":"619efae7eb8122647957b6a1","slug":"duta-election-cabinet-minister-gopal-rai-released-the-manifesto-of-dta-adjustment-of-ad-hoc-teachers-priority-to-be-made-permanent","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूटा चुनाव: कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने डीटीए का घोषणा पत्र जारी किया, तदर्थ शिक्षकों का समायोजन, स्थायीकरण कराना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूटा चुनाव: कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने डीटीए का घोषणा पत्र जारी किया, तदर्थ शिक्षकों का समायोजन, स्थायीकरण कराना प्राथमिकता
Thu, 25 Nov 2021 08:24 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 25 Nov 2021 08:24 AM IST
सार
डूटा कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव लड़ रहे डॉ. हंसराज ने बताया कि घोषणा पत्र में तदर्थ महिला शिक्षिकाओं को छह महीने का मातृत्व अवकाश दिलाना, तदर्थ शिक्षकों को मेडिकल कार्ड दिलाना, तदर्थ शिक्षकों की पूरी सर्विस काउंट कराना, दृष्टि बाधित शिक्षकों का रीडर अलाउंस सातवें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित कराना, गांधी भवन की तर्ज पर लुई ब्रेल भवन की स्थापना कराना, लाइब्रेरियन के पदों को भरवाना उनके एजेंडे में शामिल है।
विज्ञापन
गोपाल राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डूटा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की शिक्षक विंग दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन (डीटीए) का घोषणा पत्र बुधवार को जारी कर दिया गया। आप नेता व पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर डीटीए का घोषणा पत्र जारी किया। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के चुनाव 26 नवंबर को होने हैं।
विज्ञापन
घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार से संबद्ध वित्त पोषित 28 कॉलेजों में पढ़ाने वाले तदर्थ शिक्षकों का समायोजन, स्थायीकरण कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर डीटीए के साथ उपमुख्यमंत्री से मिलकर पूरा कराने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
डूटा कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव लड़ रहे डॉ. हंसराज ने बताया कि घोषणा पत्र में तदर्थ महिला शिक्षिकाओं को छह महीने का मातृत्व अवकाश दिलाना, तदर्थ शिक्षकों को मेडिकल कार्ड दिलाना, तदर्थ शिक्षकों की पूरी सर्विस काउंट कराना, दृष्टि बाधित शिक्षकों का रीडर अलाउंस सातवें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित कराना, गांधी भवन की तर्ज पर लुई ब्रेल भवन की स्थापना कराना, लाइब्रेरियन के पदों को भरवाना उनके एजेंडे में शामिल है।
विज्ञापन
डॉ. हंसराज सुमन ने कहा कि उनके एजेंडे में कॉलेजों में शिक्षकों के लिए आवासीय फ्लैट्स बनाने, बिना पीएचडी के एसोसिएट प्रोफेसर को पांच साल बाद प्रोफेसर बनाने, प्रिंसिपल और प्रोफेसर पदों पर आरक्षण देते हुए जल्द भरवाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा।