फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DUSU Election

ईवीएम में बंद हुआ 16 उम्मीदवारों का भविष्य, नतीजे आज

Fri, 13 Sep 2019 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
DUSU Election
ईवीएम में बंद हुआ 16 उम्मीदवारों का भविष्य, नतीजे आज
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव बृहस्पतिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इसी के साथ 16 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। छात्र संगठन एनएसयूआई, एबीवीपी और आइसा के बीच त्रिकोणीय मुकाबले में कुल मतदान प्रतिशत 39.9 रहा। सुबह की पाली में संपन्न हुए चुनाव में लगभग 40 फीसदी मतदान हुआ, जो बीते साल से काफी कम है। शाम की पाली के कॉलेजों में मतदान रात 7.30 बजे संपन्न हुआ। देर रात तक शाम की पाली का मतदान प्रतिशत घोषित नहीं किया गया था।
डूसू चुनाव के लिए कुल 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह की पाली के कॉलेजों में एक-दो कॉलेजों में ईवीएम खराबी की सूचना थी, जिसे ठीक कर लिया गया। कुछ कॉलेजों में नए विद्यार्थियों के मतदान नहीं कर पाने की भी सूचना है। दरअसल, कई छात्रों की फीस 31 अगस्त के बाद जमा हुई, इसलिए वह वोट नहीं दे सके। चुनाव समिति की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दोनों पाली में मतदान औसतन 39.9 फीसदी के बीच रहा। प्रशासन को कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन

कॉलेजों में बनाए गए पोलिंग स्टेशन पर तय समय पर सुबह 8.30 पर मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर एक बजे तक चला। एक बजे तक जिन छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रवेश कर लिया उन्हें वोट डालने दिया गया। कॉलेज के गेट पर पहचान पत्र देखकर ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा था। पुलिस भी प्रवेश के समय जांच कर रही थी। शुरू में वोटिंग की रफ्तार कम थी, लेकिन इसके बाद इसमें बढ़ोतरी हुई। कहा जा रहा है कि बीते साल के मुकाबले में मतदान प्रतिशत इस बार कम रहा हैै। सांध्यकालीन कॉलेजों में दोपहर तीन बजे शुरू हुई वोटिंग रात 7:30 बजे संपन्न हुई। मतदान के बाद सभी मशीनों को सील कर दिया गया। मतगणना पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि श्यामलाल ईवनिंग कॉलेज में 41 फीसदी, एआरएसडी में 48, देशबंधु में 37.44, भगिनी निवेदिता में 27, वेंकटेश्वर कॉलेज में 32, राजधानी में 43, रामानुजन कॉलेज में 34 और अरबिंदो कॉलेज में लगभग 33.4 फीसदी मतदान हुआ। लॉ फैकल्टी में भी इस बार कम मतदान होने की सूचना है।
कुछ वर्षों का मतदान प्रतिशत
वर्ष 2011 35.00
वर्ष 2012 40.40
वर्ष 2013 43.38
वर्ष 2014 44.43
वर्ष 2015 43.30
वर्ष 2016 37.00
वर्ष 2017 42.80
वर्ष 2018 44.46
वर्ष 2019 39.9 लगभग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed