फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DUSU election : ABVP got 3 seats

डूसू चुनाव: एबीवीपी का परचम, 3 सीटों पर कब्जा

Sat, 14 Sep 2019 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
DUSU election : ABVP got 3 seats
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के शुक्रवार को घोषित परिणामों में एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अपना रुतबा बरकरार रखा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है जबकि सचिव पद पर एनएसयूआई ने अपना कब्जा बनाए रखा है। अध्यक्ष पद पर अब तक सबसे कम उम्र के प्रत्याशी अक्षित दहिया (20) ने एनएसयूआई की उम्मीदवार चेतना त्यागी को 19,039 मतों से हराया। अक्षित को 29,685 और चेतना को 10,446 मत मिले। एबीवीपी का दावा है कि अध्यक्ष पद पर 1970 के बाद से यह सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत है। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रदीप तंवर ने एनएसयूआई के अंकित भारती को 8,574 मतों से हराया। वहीं, सचिव पद पर एनएसयूआई के आशीष लांबा ने एबीवीपी के योगित राठी को हराया। आशीष को 20,934 और योगित को 18,881 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की शिवांगी खरवाल ने एनएसयूआई के अभिषेक चपराना को 2053 मतों से हराया। शिवांगी को 17,234 व अभिषेक को 14,320 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed