फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU's job fair goes international; a Japanese company also takes part.

Delhi News: डीयू का जॉब मेला हुआ अंतरराष्ट्रीय, जापान की कंपनी भी पहुंची

Wed, 07 Oct 2026 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
DU's job fair goes international; a Japanese company also takes part.
तीन चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद मिलेगा नौकरी और इंटर्नशिप का ऑफर-छह हजार से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से आयोजित प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप जॉब मेला ‘अवसर 2026’ बुधवार को डीयू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बहुउद्देश्यीय सभागार में संपन्न हुआ। मेले में देश की कंपनियों के साथ जापान की एडुटेक कंपनी स्प्रिक्स इंक समेत अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भी हिस्सा लिया। इस बार करीब 6 हजार से अधिक छात्रों ने 70 कंपनियों के समक्ष अपनी योग्यता और कौशल का प्रदर्शन किया।
मेले में प्रत्येक छात्र को अधिकतम तीन कंपनियों के सामने नौकरी के लिए दावेदारी पेश करने का अवसर मिला। कंपनियों ने छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर मौके पर ही शॉर्टलिस्टिंग की। अलग-अलग कंपनियों ने अपनी जरूरत के अनुसार करीब 10 से 30 छात्रों को अगले चरण के लिए चुना। हालांकि, मेले के दौरान किसी छात्र को तत्काल नौकरी या इंटर्नशिप का ऑफर नहीं दिया गया। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होने के बाद ही सफल छात्रों को नियुक्ति या इंटर्नशिप का प्रस्ताव मिलेगा।
विज्ञापन

डिप्टी डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर और सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की प्रभारी प्रो. हेना सिंह ने बताया कि कंपनियां शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों की आगे की चयन प्रक्रिया अगले तीन सप्ताह में पूरी करेंगी। इसके बाद छात्रों को उनके चयन और ऑफर की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापानी कंपनी करेगी नियमित संवाद : जापान की स्प्रिक्स इंक ने पहली बार मेले में भागीदारी की। कंपनी ने छात्रों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने और हर महीने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इससे विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा।

ऑन-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा :
मेले में ऑन-स्पॉट पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई थी। इससे पहले से पंजीकृत नहीं होने वाले विद्यार्थियों को भी कंपनियों के सामने अपनी दावेदारी पेश करने का मौका मिला। कंपनियों ने नौकरी के साथ इंटर्नशिप के अवसर भी उपलब्ध कराए।
डीयू के अनुसार, मेले में 4 लाख से 10 लाख रुपये तक के सालाना वेतन पैकेज और अधिकतम 60 हजार रुपये प्रतिमाह तक के इंटर्नशिप स्टाइपेंड के अवसर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article