फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Durga Puja organizers have not been able to place orders to make idols

दुर्गा पूजा आयोजक नहीं दे पाए हैं मूर्तियां बनाने का आर्डर

Sat, 25 Sep 2021 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Durga Puja organizers have not been able to place orders to make idols
नई दिल्ली। दुर्गा पूजा के आयोजन पर अभी असमंजस बरकरार है। उत्सव के आयोजक देवी की मूर्तियां बनाने का ऑर्डर नहीं दे पाए हैं। जैसे-जैसे नवरात्र करीब आ रहे हैं, आयोजकों की चिंता बढ़ रही है। मूर्तियां बनाने का ऑर्डर महीने भर पहले होता है। मूर्तियों को सूखने और पूरी तरह तैयार होने में 15-20 दिन का वक्त लगता है।
विज्ञापन

वहीं, लगातार बारिश होने के कारण इस बार मूर्तिकार बड़ी मूर्तियां बनाने का जोखिम नहीं ले रहे हैं। उत्तरी दिल्ली के बादली में बंगाली कारीगर मूर्तियां बनाते हैं। मूर्तिकार जगदीश ने बताया हर वर्ष वो 50 से ज्यादा बड़ी मूर्तियां बनाकर बेचते थे। इस बार आयोजन पर असमंजस के कारण केवल 4-5 ऑर्डर मिले हैं। कोरोना के मामले तेजी से कम होने और शहर में धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होने की स्थिति में दुर्गा पूजा आयोजक सरकार से उत्सव करने की अनुमति की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

सीआर पार्क में घट पूजा की तैयारी
दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क में नौ जगहों पर बड़े स्तर पर दुर्गापूजा उत्सव आयोजित किया जाता है। आयोजक राजीव मुखर्जी ने बताया कि इस बार सीआर पार्क-डी ब्लॉक, पूजा पार्क और काली मंदिर में घट पूजा (कलश पूजन) की तैयारी हो रही है। सरकार की तरफ से अभी तक उत्सव आयोजन की अनुमति नहीं मिली, इसलिए केवल घट पूजा की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमति मिलने का इंतजार
जनकपुरी डी-ब्लॉक में सागरपुर थाने के पास हर साल भव्य दुर्गा पूजा उत्सव होता है। डी. डी. चंद्रा ने बताया कि सरकार से आयोजन की अनुमति मिलने का इंतजार है। उम्मीद है एक अक्तूबर तक सरकार इस पर निर्णय लेगी। रोहिणी सेक्टर-16 में मिथिला सेवा संस्थान ने मूर्तियों का ऑर्डर दे दिया है। हालांकि आयोजन की तैयारियां अभी बाकी हैं।

किराड़ी के हिंद विहार में राम दयाल महतो ने बताया कि उत्सव को लेकर स्थिति साफ नहीं है। तब भी उन्होंने देवी और शिव परिवार समेत नौ मूर्तियों का ऑर्डर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने आयोजन की अनुमति नहीं दी तो निजी जगह पर पूजा करेंगे। उन्होंने बताया कि अधिकतर आयोजकों ने मूर्तियों का ऑर्डर अब तक नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed