{"_id":"5f932d308ebc3e9baa35bc18","slug":"du-third-cut-off-list-released-today-ashram-news-noi5443426151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में तीसरी कटऑफ लिस्ट आज, दाखिले के सीमित होंगे अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में तीसरी कटऑफ लिस्ट आज, दाखिले के सीमित होंगे अवसर
विज्ञापन

कई कॉलेजों में राजनीति शास्त्र, इतिहास, साइकोलॉजी, फिलॉस्फी व बीए प्रोग्राम (कॉम्बिनेशन) में दाखिले का अवसर नहीं मिलेगा
तीसरी कटऑफ में औसतन 0.25 फीसदी से 1.50 फीसदी तक की गिरावट आने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों मेें दाखिले के लिए तीसरी कटऑफ लिस्ट शनिवार को जारी होगी। इस कटऑफ में छात्रों के पास दाखिले के सीमित अवसर होंगे। कई कॉलेजों में राजनीति शास्त्र, इतिहास, साइकोलॉजी, फिलॉस्फी व बीए प्रोग्राम (कॉम्बिनेशन) में दाखिले का अवसर नहीं मिलेगा। अधिकतर कॉलेजों की तीसरी कटऑफ में इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के मौके खत्म हो गए हैं। तीसरी कटऑफ में औसतन 0.25 फीसदी से 1.50 फीसदी तक की गिरावट आने की संभावना है। हालांकि जिस तरह से दूसरी कटऑफ से विद्यार्थियों ने दाखिले रद्द कराने शुरू किए हैं, उससे उम्मीद की जा रही है कि कुछ-एक कॉलेजों में पहले बंद हुए दाखिले फिर से खुल सकते हैं।
अरबिंदो कॉलेज में 1214 सीटों पर अब तक 1100 दाखिले हो चुके हैं। कॉलेज में अन्य विषयों के साथ-साथ बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स की सीटें ज्यादा भरी हैं। हालांकि कॉलेज तीसरी कटऑफ में इन दोनों कोर्सेज में 0.25 फीसदी की गिरावट कर दाखिले देंगे। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विपिन अग्रवाल ने बताया कि सोमवार से बीएमएस, बीएफएआई, बीबीई के दाखिले शुरू होंगे। इस कारण से बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में दाखिले रद्द होंगे, जिससे सीटें खाली होने की स्थिति बनेगी। कॉलेज में इंग्लिश ऑनर्स, राजनीति विज्ञान ऑनर्स और बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन के दाखिले नहीं खुलेंगे, जबकि बीएससी के कोर्सेज में मामूली गिरावट कर दाखिले दिए जाएंगे।
हिंदू कॉलेज में 950 सीटों पर 1100 दाखिले मंजूर हो चुके हैं। इस कारण यहां भी कुछ कोर्सेज में हाउसफुल का बोर्ड लग गया है, लिहाजा उन कोर्सेज में तीसरी कटऑफ में दाखिले की गुंजाइश नहीं होगी। फिलॉस्फी, मैथमेटिक्स, सांख्यिकी जैसे कोर्सेज में दाखिले नहीं होंगे। मिरांडा हाउस में राजनीति विज्ञान, सोश्यिलॉजी, भूगोल में दाखिले बंद होंगे, जबकि अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स और फिजिक्स में दाखिले का मौका है। वहीं रामजस में राजनीति विज्ञान में दाखिले खुले रह सकते हैं। आर्यभट्ट में इतिहास व राजनीति विज्ञान में दाखिले बंद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि डीयू में दूसरी कटऑफ तक 70 हजार सीटों के लिए 74 फीसदी से अधिक दाखिले हो चुके हैं। 22147 छात्रों ने फीस भरकर अपना दाखिला पक्का कर लिया है।