{"_id":"6159b4938ebc3e93fe364e2f","slug":"du-race-for-admission-to-70-thousand-seats-from-today-ashram-news-noi608299447","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : 70 हजार सीटों पर दाखिले की दौड़ आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू : 70 हजार सीटों पर दाखिले की दौड़ आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों की करीब 70 हजार सीटों पर दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू होगी। पहली कटऑफ के तहत छात्र 6 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 8 अक्तूबर शाम 5 बजे तक फीस जमा करानी होगी। सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी, ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए दाखिला खुला है।
डीयू ने 1 अक्तूबर की शाम पहली कटऑफ जारी की थी। अधिकांश कॉलेजों में कटऑफ 100 फीसदी तक रही। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी प्रत्येक कटऑफ में दाखिले के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। वहीं, दो दिन का अतिरिक्त समय फीस जमा कराने के लिए मिलेगा। इस तरह विद्यार्थियों के पास फीस जमा कराने के लिए कुल पांच दिन होंगे। पहली कटऑफ के तहत कॉलेजों को दाखिला 7 अक्तूबर तक मंजूर करना होगा। इसके बाद छात्रों को दाखिला पोर्टल पर ही फीस ऑनलाइन जमा करानी होगी। कोरोना के खतरे के मद्देनजर इस बार भी दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है। विद्यार्थियों को डीयू पहुंचने की आवश्यकता नहीं है।
सुबह 10 से रात 11:59 बजे तक प्रवेश
पहली कटऑफ के तहत विद्यार्थी 4 से 6 अक्तूबर तक सुबह 10 से लेकर रात 11:59 बजे तक दाखिला ले सकते हैं। डीयू ने सलाह दी है कि विद्यार्थियों के अंक पहली कटऑफ के मुताबिक हैं, वे दाखिला ले लें। अगली कटऑफ का इंतजार न करें। विद्यार्थी किसी कोर्स में दाखिला लेने के लिए योग्य है तो उसे डीयू के पोर्टल पर पहुंचकर कॉलेज के लिंक पर क्लिक करना होगा। इससे बाद दाखिला प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करना करना होगा। फीस जमा करने पर ही कॉलेज दाखिला सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
इन बातों का रखना होगा ध्यान
- पोर्टल पर कॉलेज देगा दाखिले की मंजूरी। इसके बाद लॉग-इन कर फीस ऑनलाइन जमा करानी होगी।
- डीयू प्रशासन ने दाखिला फीस के ऑनलाइन भुगतान में अंतिम समय से बचने की दी सलाह।
- कटऑफ के तहत सिर्फ आवेदन करने से नहीं, बल्कि कॉलेज की फीस जमा करने पर सीट होगी पक्की।
- पहली कटऑफ में दाखिला लेने के लिए 8 अक्तूबर शाम 5 बजे तक जमा करानी होगी फीस।
- स्पोर्ट्स और ईसीए कोटे के तहत इस वर्ष भी ऑनलाइन या ऑफलाइन नहीं होगा ट्रायल।