{"_id":"5fbab3418ebc3e9c03341999","slug":"du-preparations-begin-for-appointment-of-new-vice-chancellor-ashram-news-noi549745361","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : नए कुलपति की नियुक्ति के लिए तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू : नए कुलपति की नियुक्ति के लिए तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग ने विज्ञापन प्रकाशित कर कुलपति पद के लिए आवेदन मांगे हैं। कहा गया है कि विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिन के भीतर निर्धारित परफॉर्मा में आवेदन भेजा जाए। विज्ञापन व आवेदन को अपनी वेबसाइट पर डाला है। डीयू में कुलपति का कार्यकाल 10 मार्च 2021 को समाप्त हो रहा है।
आम आदमी पार्टी के शिक्षक संगठन दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन ने नए वाइस चांसलर की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी करने व जल्द सर्च कमेटी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन के प्रभारी हंसराज सुमन ने मांग की है कि वाइस चांसलर की नियुक्ति के लिए बनने वाली सर्च कमेटी में एक सदस्य आरक्षित वर्ग से लिया जाए।
कुलपति की नियुक्ति के लिए प्रोफेसर व किसी विश्वविद्यालय से 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। विज्ञापन में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि विज्ञापन में आवेदन प्राप्ति की समापन तिथि पर 65 वर्ष की आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए। वर्तमान कुलपति के कार्यकाल के मात्र 4-5 महीने शेष बचे हैं। कमेटी ही नए वाइस चांसलर के लिए दिसंबर से स्कूटनी के पश्चात नए वाइस चांसलर की खोज कर सकती है।
विज्ञापन
प्रोफेसर सुमन ने मांग की है कि दिल्ली विश्वविद्यालय को 100 साल होने वाले हैं, लेकिन अब तक इस विश्वविद्यालय का कोई भी कुलपति एससी, एसटी, ओबीसी कोटे से नहीं बना है। बीते माह के अंत में राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कुलपति प्रो. योगेश त्यागी को निलंबित कर दिया गया था। उसके बाद से कार्यवाहक कुलपति पद का जिम्मा प्रो. पीसी जोशी संभाल रहे हैं।