फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU news : Financial literacy course to be started in SOL        

डीयू: एसओएल में शुरू होगा वित्तीय साक्षरता का पाठ्यक्रम, अगले सप्ताह तक हो सकती है घोषणा 

Mon, 31 Jan 2022 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 05:24 AM IST
सार

करीब दो माह का होगा सर्टिफिकेट कोर्स। छात्रों को सुविधा को देखते हुए निशुल्क रहेगा कोर्स, देशभर से भाग ले सकेंगे छात्र। 

विज्ञापन
DU news : Financial literacy course to be started in SOL        
दिल्ली विश्वविद्यालय

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(एसओएल) की ओर से खुशखबरी है। विश्वविद्यालय फाइनेंनशियल लिट्रेसी का पाठयक्रम लांच करने जा रहा है। यह कार्यक्रम करीब दो माह का होगा। खास बात यह है कि छात्रों की सुविधा को देखते हुए यह पाठयक्रम छात्रों के लिए पूरी तरह निशुल्क रहेगा। छात्र इस कार्यक्रम में निवेश से लेकर वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी बारिकियों को सीख सकेंगे। उम्मीद है कि विश्वविद्यालय की ओर से अगले सप्ताह तक इस कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। 

विज्ञापन


एसओएल के प्रिंसिपल डॉ. उमाशंकर पांडेय के मुताबिक, विश्वविद्यालय कई तरह के कार्यक्रम को लांच करने जा रहा है। इस कड़ी में फाइनेंनशियल लिट्रेसी कार्यक्रम को ऑनलाइन लांच किया जा रहा है। नए कार्यक्रम के तहत छात्रों को वित्तीय क्षेत्र से छोटी-छोटी चीजें सीखने को मिलेंगी। विशेषकर निवेश के तरीकों से लेकर वित्तीय से जुड़ी जानकारी  शामिल रहेंगी। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य वित्तीय क्षेत्र से सभी जानकारियों को छात्रों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


कोर्स पूरा करने पर मिलेगा सर्टिफिकेट
प्रिंसिपल के मुताबिक, छात्रों द्वारा कोर्स पूरा करने पर उन्हें सर्टीफिकेट प्रदान किया जाएगा। चूंकि, विश्वविद्यालय के उद्यमिता वाले पाठयक्रमों में भी हिंदी व अंग्रेजी भाषा वाले छात्रों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ऐसे में इस कोर्स को भी छात्रों की सुविधा को देखते हुए दोनों ही भाषाओं में तैयार किया गया है, जिससे अधिक से अधिक छात्र इसमें शामिल हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर से भाग ले सकेंगे छात्र
प्रिंसिपल के अनुसार, पहले इस कोर्स को केवल एसओएल छात्रों के लिए ही शुरू करने की योजना थी। हालांकि, विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन कोर्स को देखते हुए इसका दायर बढ़ा दिया है। अब इस कोर्स में वह छात्र भी दाखिला ले सकता है जिसे वित्त क्षेत्र से थोड़ी बहुत भी जानकारी होगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने इस कोर्स को शून्य से अलग-अलग स्तर के हिसाब से तैयार किया है। 


अदिति कॉलेज के साथ लांच किया है उद्यम पाठयक्रम
प्रिंसिपल उमाशंकर का दावा है कि विश्वविद्यालय की ओर से शुरू किए गए उद्यमिता पाठयक्रम को छात्रों द्वारा पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि इसमें कई छात्रों ने दाखिला लिया है। इस कड़ी मे 29 जनवरी को भी डीयू के अदिति कॉलेज के साथ मिलकर कार्यक्रम को लांच किया गया है। विश्वविद्यालय भविष्य में भी इस तरह के कई कार्यक्रमों को लांच करने की योजना बना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed