फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU Mission Admission: Make sure the seat, get the admission done wherever you get the chance

डीयू मिशन एडमिशन : पक्की कर लें सीट, जहां मिले मौका, वहीं करवा लें दाखिला

Wed, 13 Oct 2021 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Oct 2021 06:20 AM IST
सार

तीसरी सूची में कई कोर्सेज में दाखिले के लिए लग सकता है हाउसफुल का बोर्ड।

विज्ञापन
DU Mission Admission: Make sure the seat, get the admission done wherever you get the chance
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए जारी दूसरी कट ऑफ में अब तक दाखिला नहीं ले सके छात्र बुधवार तक जरुरत दाखिला लें। कॉलेजों में हो रहे दाखिले के कारण हर हाल में अपनी सीट को पक्की कर लें। अभी तक कई छात्र बेहतर कॉलेज व कोर्स मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन यह इंतजार छात्रों को मंहगा पड़ सकता है। अभी तक जिस तरह से दाखिले हो रहे हैं उससे ऐसी स्थिति बन गई है कि तीसरी कट ऑफ जारी होने केबाद कई कॉलेजों में कई कोर्सेज केलिए दाखिले फुल हो सकते हैं। ऐसा नामी कॉलेजों में ही नहीं आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में भी होगा। 

विज्ञापन


दूसरी कट ऑफ में दाखिला रद होने की रफ्तार काफी कम है। ऐसे में सीटें खाली नहीं हो रही है। कॉलेजों में दूसरी कट ऑफ के दाखिले दूसरे दिन भी कॉलेजों में जिस तरह से दाखिले हुए हैं, उससे तीसरी कट ऑफ में दाखिले के अवसर सीमित हो जाएंगे।      
विज्ञापन


मंगलवार तक हुए दाखिलों पर नजर डालें तो तीसरी कट ऑफ लिस्ट में छात्रों के लिए कुछ ही कॉलेजों में कुछ ही कोर्सेज में विकल्प बचेंगे। आर्यभट्ट कॉलेज के दाखिला संयोजक राजेश द्विदी बताते हैं कि उनके यहां जिस तरह से दाखिले हुए हैं उससे ऐसी संभावना बन रही है कि तीसरी कट ऑफ के लिए अंग्रेजी ऑनर्स, कंप्यूटर साइंस, व साइकोलॉजी ऑनर्स के दाखिले बंद होने की उम्मीद बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जिन्होंने अब तक दाखिला नहीं लिया वो दाखिला ले लें। अब यदि दो कट ऑफ में दाखिला नहीं लिया तो तीसरी कट ऑफ में कट ऑफ में गिरावट होने के कारण हाई कट ऑफ वालों को अवसर नहीं मिलेगा। तीसरी के बाद स्पेशल कट ऑफ में यह अवसर तभी मिलेगा जब कॉलेज में सीट उपलब्ध होगी। उनके कॉलेज में मंगलवार को 253 आवेदन किए गए, जिसमें से 80 दाखिले मंजूर किए गए और 173 दाखिले रद किए गए। 800 सीट पर 680 दाखिले हो चुकेहैं। राजधानी कॉलेज में 1194 सीट पर कुल 555 दाखिले मंजूर किए जा चुके हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ राजेश गिरी के अनुसार जिन कोर्सेज की सीटों की संख्या कम है वहां दाखिले इस कट ऑफ केबाद बंद करने पड़ सकते हैं। हालांकि दाखिले की सही स्थिति शुक्रवार को ही पता चलेगी।   

प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज से सीटें खाली होने उम्मीद
डीयू के प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के नतीजे अभी जारी नहीं हुए हैं। नतीजे जारी होने केबाद इन कोर्सेज केदाखिले शुरु होंगे। कई प्रिंसिपल मानकर चल रहे हैं कि प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के नतीजे जारी होने केबाद कुछ कोर्सेज में तेजी से दाखिले रद होने शुरु होंगे। अभी छात्रों को जहां मौका मिल रहा है, वहां वह अपनी सीट पक्की कर रहे हैं। खासकर जिन्होंने अभी बीकॉम या बीकॉम ऑनर्स में अपनी सीट पक्की की है, वह प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज केलिए अपनी सीट छोड़ेंगे।  


दूसरी लिस्ट के दाखिले आज होंगे समाप्त
डीयू में दूसरी कट ऑफ लिस्ट के दाखिले बुधवार को समाप्त हो जाएंगे। दूसरी कट ऑफ केदाखिले केआधार पर शुक्रवार शाम पांच बजे तक छात्र फीस का भुगतान कर सकते हैं। उसके बाद 16 अक्तूबर को तीसरी कट ऑफ जारी की जाएगी। इसकेदाखिले 18 अक्तूबर से शुरू होंगे। डीयू दाखिला विशेषज्ञों की ओर से लगातार छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वह सोच-समझ कर ही दाखिला रद कराने की सोचें। इस बात का ध्यान रखें कि एक कट ऑफ में एक बार ही दाखिला रद हो सकता है। दाखिला रद कराने पर दाखिला तभी मिलेगा जब दूसरे कॉलेज में सीट उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed