फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU: Girls will get one percent discount in 18 colleges

डीयू : छात्राओं को 18 कॉलेजों में मिलेगी एक फीसदी की छूट

Sun, 03 Oct 2021 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
DU: Girls will get one percent discount in 18 colleges
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शैक्षणिक सत्र 2021-22 में सोमवार से शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया में बीते साल की तरह इस बार भी छात्राओं की राह आसान होने जा रही है। 18 कॉलेजों ने छात्राओं के लिए कटऑफ में एक फीसदी की छूट तय कर दी है। जल्द ही छूट देने वाले अन्य कॉलेजों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

डीयू प्रशासन के मुताबिक, किसी छात्र के लिए किसी कोर्स की कटऑफ 99 फीसदी होगी तो छात्राओं को एक फीसदी छूट मिलने के कारण प्रभावी कटऑफ 98 फीसदी रहेगी। यह छूट कुछ कॉलेजों के सभी तो कई के कुछ ही कोर्सेज पर मिलेगी। लड़कियों में उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें छूट दी जाती है। को-एड कॉलेज में भी लड़कियों को छूट मिलने से दाखिलों में संतुलन बना रहता है। बीते कई साल से कॉलेजों की ओर से यह छूट दी जा रही है। पांच साल पहले तक यह छूट एक से पांच फीसदी तक होती थी, लेकिन अब महज एक फीसदी ही मिलती है।
विज्ञापन

फिलहाल इन कॉलेजों में मिलेगी छूट
आत्माराम सनातन धर्म, दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज, दयाल सिंह ईवनिंग कॉलेज, केशव महाविद्यालय, मोतीलाल नेहरू कॉलेज, पीजीडीएवी ईवनिंग कॉलेज, राजधानी कॉलेज, रामलाल आनंद कॉलेज, रामानुजन कॉलेज, रामजस कॉलेज, सत्यवती कॉलेज, शहीद भगत सिंह ईवनिंग कॉलेज, शिवाजी कॉलेज, श्री अरबिंदो कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, जाकिर हुसैन ईवनिंग कॉलेज, जाकिर हुसैन कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed