{"_id":"617dc423eb8122647957aaf0","slug":"du-fourth-cutoff-list-released-more-chances-for-reserved-category-than-general","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : चौथी कटऑफ लिस्ट जारी, सामान्य से ज्यादा आरक्षित श्रेणी के लिए मौके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू : चौथी कटऑफ लिस्ट जारी, सामान्य से ज्यादा आरक्षित श्रेणी के लिए मौके
Sun, 31 Oct 2021 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 31 Oct 2021 03:46 AM IST
सार
31 कॉलेजों में बीकॉम आनर्स और 20 में बीकॉम में दाखिले का अवसर। इस कटऑफ के आधार पर एक और दो नवंबर को करा सकते हैं प्रवेश।
विज्ञापन
Delhi University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की चौथी कटऑफ लिस्ट में भी बीकॉम ऑनर्स में दाखिले की गुंजाइश है। इससे पहले तीन कटऑफ और एक स्पेशल कटऑफ आ चुकी हैं। कई कॉलेजों में राजनीति शास्त्र, भूगोल, इतिहास, हिंदी व संस्कृत जैसे कोर्सेज में हाउसफुल का बोर्ड लग गया है। बीकॉम और साइंस के कुछ कोर्सेज में भी दाखिला लिया जा सकता है। चौथी कटऑफ में सामान्य से ज्यादा मौके आरक्षित श्रेणी के लिए हैं। लेडीश्रीराम कॉलेज ने साइकोलॉजी व जर्नलिज्म के लिए 99 फीसदी और मिरांडा हाउस ने इतिहास के लिए 99 फीसदी कटऑफ निकाली है।
विज्ञापन
स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए जारी चौथी कटऑफ में कॉलेजों ने सीटों से अधिक दाखिलों से बचने के लिए ज्यादा गिरावट नहीं की है। सामान्य श्रणी के 0.25 से एक फीसदी तक की गिरावट की गई है। आरक्षित श्रेणी के लिए यह गिरावट तीन से चार फीसदी है। इस कटऑफ के आधार पर 1 और 2 नवंबर को दाखिले होंगे। स्पेशल कटऑफ तक डीयू की 70 हजार सीटों पर 63,504 विद्यार्थी फीस जमा करा कर दाखिले लेे चुके हैं। शनिवार को आई चौथी कटऑफ लिस्ट में आरक्षित श्रेणियों एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईडब्ल्यूएस व कश्मीरी विस्थापित श्रेणी के लिए दाखिले के ज्यादा अवसर हैं। इस लिस्ट के बाद बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के अवसर कम होने की संभावना है। अधिकतर कॉलेजों में इन कोर्सेज के दाखिले अब भी खुले हैं।
विज्ञापन
41 में से 31 कॉलेजों मेें हैं बीकॉम ऑनर्स की सीटें
डीयू के 41 कॉलेजों में बीकॉम ऑनर्स उपलब्ध है। इनमें से 31 कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के लिए अब भी दाखिले की संभावना है। इस कोर्स की सर्वाधिक कटऑफ हंसराज कॉलेज ने 98.50 फीसदी निकाली है। किरोड़ीमल कॉलेज व रामजस में यह 98.25 और दौलतराम में 98 फीसदी है। सत्यवती ईवनिंग व श्यामलाल ईवनिंग कॉलेज ने इस कोर्स के लिए सबसे कम 93.50 फीसदी कटऑफ निकाली है। कॉलेेज प्राचार्य मानकर चल रहे हैं कि बीएमएस, बीबीई व बीबीए के दाखिले शुरू होने पर और सीटें खाली हो सकती हैं। उधर, बीकॉम 31 कॉलेजों में उपलब्ध है। इनमें से 20 में अब भी दाखिले का अवसर है। रामजस कॉलेज ने बीकॉम के लिए कटऑफ 97.25 और वेंकटेश्वर कॉलेज ने 98.25 फीसदी जारी की है।
विज्ञापन
इन कॉलेजों में हैं दाखिले के मौके
लेडीश्रीराम कॉलेज
कॉलेज ने सामान्य श्रेणी के लिए साइकोलॉजी ऑनर्स व जर्नलिज्म के लिए 99 फीसदी कटऑफ जारी की है। इतिहास व सोशियोलॉजी की कटऑफ 98 फीसदी है।
रामजस कॉलेज
सामान्य श्रेणी के लिए इकोनॉमिक्स ऑनर्स में 98.50, अंग्रेजी ऑनर्स में 97.25, हिंदी ऑनर्स में 91.50, इतिहास ऑनर्स में 97.75 पर दाखिला लिया जा सकता है। वहीं बीएससी सांख्यिकी ऑनर्स में 98, बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स में 95.66 और बीएससी मैथमेटिक्स ऑनर्स में 97.75 फीसदी पर दाखिला मिल सकता है।
हंसराज कॉलेज
इस कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स में 98.50, इकोनॉमिक्स ऑनर्स में 98.75, हिस्ट्री ऑनर्स में 98, केमिस्ट्री में 96, इलेक्ट्रॉनिक्स में 96, माइक्रोबायोलॉजी में 98.33, फिजिकल साइंस विद कंप्यूटर साइंस में 97 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।
आईपी कॉलेज
इस कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स में 96.75, भूगोल में 97 व अंग्रेजी में 96.75 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।
हिंदू कॉलेज
इस कॉलेज में लगभग सभी कोर्सेज में हाउसफुल का बोर्ड लग गया है। यहां फिलॉसफी में 97.50 फीसदी पर दाखिला हो सकता है। इसके अलावा फिजिकल साइंस विद इलेक्ट्रॉनिक्स में 95.66 फीसदी पर दाखिला होगा।
मिरांडा हाउस कॉलेज
इस कॉलेज में सामान्य श्रेणी के पास इकोनॉमिक्स में 98.75 फीसदी, इतिहास ऑनर्स में 99, फिलॉसफी में 96.75, सोशियोलॉजी में 98 फीसदी पर दाखिला लेने का मौका है।