{"_id":"614bce6a8ebc3e0df63da349","slug":"du-five-cutoffs-will-be-issued-for-admission-special-list-will-come-in-the-middle","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : दाखिले के लिए जारी होंगी पांच कटऑफ, बीच में आएगी स्पेशल सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू : दाखिले के लिए जारी होंगी पांच कटऑफ, बीच में आएगी स्पेशल सूची
Thu, 23 Sep 2021 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:16 AM IST
सार
तीन कट ऑफ में दाखिला नहीं मिल पाने वाले छात्रों को स्पेशल कट ऑफ में मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
Delhi University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्नातक कोर्सेज के दाखिले के लिए इस बार पांच कट ऑफ के बीच में एक स्पेशल कट ऑफ भी जारी की जाएगी। प्रशासन शुरुआत में तीन कट ऑफ जारी करेगा। इसकेबाद एक स्पेशल कट ऑफ जारी होगी। उसकेबाद चौथी व पांचवीं कट ऑफ जारी की जाएगी।
विज्ञापन
इस स्पेशल कट ऑफ में दाखिला सीट होने पर उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिन्हें तीन कट ऑफ में दाखिला नहीं मिल पाया। इस कट ऑफ में तीसरी कट ऑफ व उससे अधिक अंक वालों को ही दाखिला मिल सकेगा। स्पेशल कट ऑफ में छात्रों को दाखिले के लिए दो दिन मिलेंगे। इस सप्ताह केअंत तक प्रशासन कट ऑफ का पूरा शेड्यूल जारी कर देगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में अक्तूबर से शुरु होने वाले स्नातक दाखिले को लेकर बुधवार शाम को सभी कॉलेज प्रिंसिपल व दाखिला कन्वीनर की बैठक हुई। बैठक में कॉलेजों को दाखिला प्रक्रिया और कट ऑफ और प्रमाणपत्र केसंबंध में जानकारी दी गई। बैठक में शामिल एक प्रिंसिपल ने बताया कि इस बार तीन कट ऑफ केबाद एक स्पेशल कट ऑफ जारी होगी। इसमें वह छात्र ही दाखिला ले सकेंगे जिनका दाखिला तीन कट ऑफ में नहीं हो सका।
विज्ञापन
हालांकि कॉलेज सीट होने पर ही दाखिला देंगे। इसमें तीसरी कट ऑफ व उससे अधिक अंक वालोंको ही दाखिले के योग्य माना जाएगा। इससे कम अंक वालों को दाखिला नहीं मिलेगा।
स्पेशल कट ऑफ के जरिए दो दिन दाखिले संपन्न होने के बाद चौथी व पांचवीं कट ऑफ जारी होगी। पहली से पांचवीं कट ऑफ में पूर्व की भांति दाखिले केलिए छात्रों को तीन दिन ही मिलेंगे। मालूम हो कि एक अक्तूबर को पहली कट ऑफ जारी होगी। जिसकेआधार पर चार अक्तूबर से दाखिले शुरु होंगे। कॉलेज डीयू प्रशासन को पहली कट ऑफ 30 सितंबर तक तैयार करके देंगे।
ओबीसी व ईडब्लयूएस प्रमाणपत्र जमा कराने के लिए मिलेंगे 14 दिन
कॉलेज प्रिंसिपल केअनुसार बैठक में बताया गया है कि यदि कोई छात्र दाखिले के समय ओबीसी व आर्थिक पिछड़े वर्ग(ईडब्लयूएस) का प्रमाणपत्र जमा नहीं करा पाता तो उसे प्रमाणपत्र जमा कराने के लिए करीब 14 दिन दिए जाएंगे। छात्र को इस समायवधि केभीतर प्रमाणपत्र को जमा करना होगा। इसकेलिए विद्यार्थी का प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया होना भी जरुरी है। कॉलेजों को निर्देशित किया गया है कि वह इसे मॉनिटर करेंगे और जमा नहीं कराने पर दाखिला रद भी किया जा सकता है।