फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU cutoff schedule may release next week

डीयू में कटऑफ के लिए हलचल तेज, अगले सप्ताह जारी हो सकता है शेड्यूल

Sun, 19 Sep 2021 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Sep 2021 05:35 AM IST
सार

कॉलेजों का कहना है कि सीटों से अधिक दाखिलों से बचने के लिए कट ऑफ को ऊंचा रखना पड़ेगा। इस बारे में डीयू प्रशासन के साथ कॉलेज प्रिंसिपल की बैठक अगले सप्ताह होगी। 

विज्ञापन
DU cutoff schedule may release next week
delhi university

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में एक अक्तूबर को जारी होने वाली कट ऑफ तैयार करने के लिए हलचल तेज हो गई है। जहां कॉलेजों में कट ऑफ का ट्रेंड स्टडी करने केलिए कॉलेज बैठक करेंगे। उधर डीयू प्रशासन भी कॉलेज प्राचार्य के साथ अगले सप्ताह बैठक करने जा रहा है। जिसकेबाद अगले सप्ताह तक प्रशासन डीयू कट ऑफ का शेड्यूल जारी कर सकता है। 

विज्ञापन


वहीं बारहवीं में प्राप्त छात्रों के अंकों का विश्लेषण करने केबाद कॉलेज मान कर चल रहे हैं कि कई साउथ कैंपस कॉलेजों को सीटों से अधिक दाखिलों से बचने केलिए कट ऑफ में 3-4 फीसदी तक तक की बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। राजधानी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ राजेश गिरी ने कहा कि इस बार सभी विषयों में कट ऑफ को बढ़ाना पड़ सकता है। ऐसा हमें सीटों से अधिक दाखिले करने से बचने के लिए करना होगा। चूंकि इस बार बारहवीं में 95 फीसदी व 90 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों की संख्या काफी बढ़ी है। इस कारण हमें समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन


इसको लेकर कॉलेज में 25 सितंबर केबाद बैठक होने जा रही है। इसमें इस बात पर चर्चा की जाएगी कि कैसे कट ऑफ तैयार की जाए। बैठक में बीते साल की कट ऑफ व 90-100 फीसदी से अंक वाले छात्रों की संख्या को देखते हुए इसे तैयार किया जाएगा। श्री अरबिंदो कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विपिन अग्रवाल कहते हैं कि हमने कट ऑफ बनाने के लिए तैयारी शुरु कर दी है। हमने साइंस, मानिविकी, वाणिज्य कोर्सेज केलिए शिक्षकों को इनके ट्रेंड की स्टडी करने को कहा है। इससे हमें कट ऑफ तैयार करने में आसानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू की ओर से कट ऑफ जारी करने से चार-पांच दिन पहले बैठक कर सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। अभी हम मान कर चल रहे हैं कि हमें बीते साल की अपनी कट ऑफ केमुकाबले में इस साल विषयों के अनुसार कट ऑफ को तीन से चार फीसदी तक बढ़ाना पड़ सकता है।  उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि बीते साल कॉलेज में राजनीति शास्त्र की 70 सीटों पर ही 130 दाखिले करने पड़े थे। ऐसे में इस बार तो कट ऑफ को बढ़ाना ही पड़ेगा। 


डीयू की कॉलेज प्रिंसिपल के साथ 22 सितंबर को बैठक

दिल्ली विश्वविद्यालय कट ऑफ जारी करने से पहले सभी कॉलेज प्रिंसिपल केसाथ 22 सितंबर को बैठक करने जा रहा है। इसमें कट ऑफ जारी करने संबंधी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि 90-100 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों की संख्या बढने केकारण प्रशासन कॉलेजों को दाखिला संबंधी विशेष हिदायत भी दे सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed