फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU constitute committee to hear complaint concerning OBE

ओबीई पर विद्यार्थियों की शिकायतों का निपटारा करेगी कमेटी

Wed, 09 Jun 2021 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
DU constitute committee to hear complaint concerning OBE
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में बीते सात जून से यूजी-पीजी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओपन बुक एग्जाम (ओबीई) की शुरुआत हुई है। कोरोना महामारी के कारण बीते साल से अंतिम वर्ष की परीक्षा ओबीई मोड में ही आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान विद्यार्थियों की काफी शिकायतें रही हैं। ऐसे में डीयू ने विद्यार्थियों की शिकायतों के निपटारे के लिए तीन सदस्यीय शिकायत निवारण कमेटी बनाई है।
विज्ञापन

विद्यार्थी ओबीई से संबंधित अपनी शिकायतें इस कमेटी को भेज सकते हैं। जिसका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। डीन परीक्षा शाखा प्रो सी. एस. रावत की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार जो विद्यार्थी सात जून से शुरू हुई ओपन बुक परीक्षा में बैठ रहे हैं। उनके लिए इस शिकायत निवारण कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी विद्यार्थियों की शिकायतों व प्रश्नों का समाधान करेगी।
विज्ञापन

यदि किसी विद्यार्थी का ओबीई को लेकर कोई प्रश्न है या फिर शिकायत करना चाहता है तो वह grievance@exam1.du.ac.in ईमेल पर अपनी शिकायत को भेज सकता है। तीन सदस्यीय इस कमेटी का अध्यक्ष बॉटनी विभाग के प्रो के. एस. राव को बनाया गया है। जियोलॉजी विभाग के प्रो एन. सी. पंत व कॉमर्स विभाग की प्रो कविता शर्मा को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केमिस्ट्री विभाग के डॉ बीके सिंह को ग्रीवांस ऑफिसर बनाया गया है। यह कमेटी विद्यार्थियों की शिकायतों को हर पहलू से देखने के बाद उसका समाधान करेगी। जिससे विद्यार्थियों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed