फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU: Admission to 13 PG courses starts at 25

डीयू : पीजी के 13 कोर्स में दाखिले 25 से शुरू

Mon, 23 Nov 2020 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
DU: Admission to 13 PG courses starts at 25
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में अब 13 पीजी कोर्स के दाखिले 25 नवंबर से शुरू होने जा रहे हैं। बीते सप्ताह प्रशासन ने 52 पीजी कोर्स के दाखिले शुरू किए थे। रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण 13 कोर्स के दाखिले पहले शुरू नहीं किए जा सके थे। इससे पहले 23 नवंबर दोपहर एक बजे तक दाखिला पोर्टल पर छात्रों को अपना रिजल्ट अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

जिन कोर्स के लिए दाखिले शुरू किए जा रहे हैं, उनमें एमए-साइकोलॉजी, एमए-एप्लॉयड साइकोलॉजी, एमए-इंग्लिश, एमए-हिंदी, एमए-इतिहास, एमए-बंगाली, एमए-कंपेरिटिव इंडियन लिटरेचर, एमकॉम, एलएलबी, एलएलएम, एमए-संस्कृत, एमए-राजनीतिक विज्ञान, एमए-लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस शामिल हैं।
विज्ञापन

दरअसल, पीजी कोर्स में दाखिले मेरिट आधारित व एंट्रेंस आधारित होते हैं। एंट्रेंस आधारित दाखिले के लिए लिस्ट एनटीए की ओर से जारी रिजल्ट के आधार पर तैयार की जाएगी। प्रशासन के अनुसार, छात्रों का अंतिम वर्ष का रिजल्ट घोषित हुआ हो या नहीं, छात्रों को दाखिला प्रोविजनल आधार पर ही मिलेगा। मेरिट आधारित दाखिला उन्हीं का होगा जिन्होंने डीयू से स्नातक की पढ़ाई की है। दाखिले के लिए लिस्ट उनें अंतिम वर्ष के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed