{"_id":"5f932d2f8ebc3e9bee593ad9","slug":"dtu-mitr-help-desk-start-ashram-news-noi5443425163","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘डीटीयू मित्र’ हेल्प डेस्क शुरू, सभी सूचनाएं एक जगह मिलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘डीटीयू मित्र’ हेल्प डेस्क शुरू, सभी सूचनाएं एक जगह मिलेंगी
विज्ञापन

छात्रों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में अब सभी सूचनाएं एक जगह मिलेंगी। छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों को विश्वविद्यालय से जुड़ीं जानकारियां देने के लिए ‘डीटीयू मित्र’ नामक हेल्प डेस्क शुरू की गई है। ऐसे में अब छात्रों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने शुक्रवार को हेल्प डेस्क की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि छात्र अक्सर दाखिला, नियुक्तियों व ओरिएंटेशन आदि के बारे में जानकारी के लिए परेशान रहते हैं। हालांकि अब इस हेल्प डेस्क के माध्यम से हर छोटी से छोटी जानकारी भी उन्हें आसानी से मिल सकेगी। कुलपति ने हेल्प डेस्क से जुड़े अधिकारियों को सभी जानकारियां सही समय पर छात्रों को देने का निर्देश दिया, ताकि कोई दिक्कत न हो। ‘डीटीयू मित्र’ हेल्प डेस्क पर फोन व मेल आईडी अपडेट करते रहने और जो भी जानकारी मांगी जाए, उसे सही समय पर देने को कहा है। इस मौके पर उन्होंने डेस्क के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-27852203 भी जारी किया।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पूछताछ कर सकेंगे
विश्वविद्यालय की डीन स्टूडेंट वेलफेयर व ‘डीटीयू मित्र’ हेल्प डेस्क की सुपरवाइजर प्रो. एस. इंदु ने बताया कि हेल्प डेस्क इन्फॉर्मेशन सेंटर व कस्टमर केयर सेंटर की तरह काम करेगी। यहां पर लैंडलाइन फोन के अलावा इंटरकॉम व ई-मेल की भी सुविधा होगी। पहले किसी भी जानकारी के लिए अलग-अलग जगह पर पूछताछ करनी होती थी। हालांकि अब सभी सूचनाएं व समस्याओं के लिए ये एकमात्र डेस्क होगी। यहां पर मिलने वाली शिकायतों व पूछताछ को रजिस्टर्ड किया जाएगा। इसके बाद संबंधित विभागों को भेजा जाएगा और उसके आधार पर छात्रों को जानकारी दी जाएगी। छात्र सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पूछताछ कर सकेंगे।