फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DTC will prepare Delhi's first multi level bus parking facility

डीटीसी तैयार करेगी  दिल्ली की पहली मल्टी लेवल बस पार्किंग की सुविधा

Fri, 10 Sep 2021 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Sep 2021 06:19 AM IST
विज्ञापन
DTC will prepare Delhi's first multi level bus parking facility
demo - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार जल्द ही वसंत विहार ओर हरि नगर डिपो में दिल्ली की पहली मल्टी लेवल बस पार्किंग की सुविधा विकसित की जाएगी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की दो अलग अलग साइट पर परिवहन विभाग की ओर से मल्टी-लेवल बस पार्किंग की सुविधा मुहैया की जाएगी। शून्य ऊर्जा, मल्टीलेवल पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन सहित विश्व स्तरीय सुविधा विकसित करने के लिए नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) को परामर्शदाता नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


इनमें तैयार होने से दोनों डिपो में 1400 से अधिक बसों के लिए पार्किंग की सुविधा होगी। यह मौजूदा क्षमता से दो-तीन गुना अधिक है। शादीपुर और हरि नगर की आवासीय कॉलोनियों को नए सिरे से विकसित किया जाएगा, जहां रिटेल के साथ साथ दूसरी वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए भी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। दो-तीन गुना अधिक वाहनों की पार्किंग के साथ साथ रिटेल आउटलेट भी होंगे। 
विज्ञापन


पांच एकड़ में हरि नगर-1 और 2 जबकि 6.21 एकड़ में वसंत विहार डिपो में सुविधाएं विकसित की जाएंगी। फिलहाल हरि नगर में 100 जबकि वसंत विहार डिपो में 230 बसों की की सुविधा है। हरि नगर में 4 मंजिल में 330 और वसंत विहार डिपो में सात मंजिल में 400 बसों के लिए पार्किंग होगी। 2.6 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र की बेसमेंट की क्षमता 690 बसों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई तकनीक से क्षमता में 10-15 फीसदी की बढ़ोतरी 
पार्किंग सुविधाएं विकसित करने से पहले पार्किंग के डिजाइन, शोर और कंपन प्रभाव सहित तमाम पहलुओं का विश्लेषण किया गया। साथ ही पार्किंग दक्षता को बढ़ाने के लिए 45 डिग्री कोण तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इस तकनीक की मदद से प्रत्येक डिपो में 10-15 फीसदी अधिक बसें खड़ी की जा सकेंगी। डिपो में वाशिंग पिट, फिलिंग स्टेशन(बाद में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन में तब्दील होंगे) भी होंगे। 

मास्टर प्लान के मुताबिक होंगी ईडब्यूएस आवास
इसके अलावा शादीपुर और हरि नगर 3 में डीटीसी कॉलोनियों में रिटेल और वाणिज्यिक  सुविधा के  साथ साथ आवासीय कालोनियों को भी नए सिरे से विकसित किया जाएगा। इसमें दिल्ली मास्टर प्लान 2021 के मानदंडों के मुताबिक ईडब्ल्यूएस फ्लैट भी निर्मित किए जाएंगे।  

साल के अंत तक शुरू हो जाएगा निर्माण
अक्टूबर 2020 में डीटीसी ने एनबीसीसी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था। इसके तहत एनबीसीसी को बहु-स्तरीय बस पार्किंग डिपो और डीटीसी की आवासीय कॉलोनियों के पुनर्विकास में परियोजना सलाहकार के रूप में जिम्मेवारी सौंपी गई। मल्टी लेवल बस डिपो का निर्माण साल के अंत तक शुरू हो जाएगा, जिसे 2024 तक चरणों में पूरा किया जाएगा। 


शून्य ऊर्जा से शीर्ष शहरों में दिल्ली होगी शुमार
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि केजरीवाल मॉडल के तहत बहु स्तरीय बस पार्किंग में विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सार्वजनिक परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा। इसकी खासियत होगी यह पूरी तरह आत्मनिरर्भर, शून्य ऊर्जा पर आधारित सुविधाओं से दिल्ली का नाम दुनिया के शीर्ष शहरों में शुमार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed