फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Drunken youth entered Rashtrapati Bhavan after hitting the barricade with the car

दिल्ली: नशे में धुत युवक कार से बैरिकेड को टक्कर मार राष्ट्रपति भवन में घुसा, राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक

Wed, 17 Nov 2021 07:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 17 Nov 2021 07:45 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संगम विहार निवासी 25 वर्षीय शिवम शर्मा और उसकी गर्लफ्रेंड उत्तराखंड के ऋषिकेश निवासी 23 वर्षीय कुसुम के रूप में हुई है। शिवम निजी कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन
Drunken youth entered Rashtrapati Bhavan after hitting the barricade with the car

विस्तार

राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। एक युवक अपनी आई-20 कार से राष्ट्रपति भवन के गेट पर लगे बैरीकेड को तोड़ते हुए अंदर दाखिल हो गया। कार के अंदर दाखिल होते ही सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा पर तैनात कमांडो ने बिना देरी किए कार का पीछा कर उसे घेर लिया। कार में एक युवक और युवती मौजूद थे। युवक शराब के नशे में धुत था। सुरक्षा एजेंसियों ने युवक और युवती से गहन पूछताछ की। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी कार को जब्त कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संगम विहार निवासी 25 वर्षीय शिवम शर्मा और उसकी गर्लफ्रेंड उत्तराखंड के ऋषिकेश निवासी 23 वर्षीय कुसुम के रूप में हुई है। शिवम निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि घटना 15 नवंबर की रात राष्ट्रपति भवन के गेट संख्या 35 की है। रात में इस गेट पर एक आई-20 कार आकर रुकी और अचानक बैरीकेड को टक्कर मारते हुए अंदर चली गई। हरकत में आए सुरक्षाकर्मियों ने कार का पीछा किया और गेट संख्या 17 के पास कार को रुकवा लिया।
विज्ञापन


कार में सवार युवक-युवती को हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस समेत स्पेशल सेल, खुफिया विभाग, राष्ट्रपति भवन सुरक्षा के अधिकारियों ने युवक-युवती से पूछताछ की। पूछताछ में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई। आरोपी ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के लिए गाड़ी से निकला था। पुलिस ने इनके खिलाफ किसी परिसर में जबरदस्ती घुसने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed