फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Drunk father's pistol fired four-year-old son

नशे में धुत पिता की पिस्टल से चली गोली चार साल के बेटे को लगी

Mon, 16 Aug 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Drunk father's pistol fired four-year-old son
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में नशे में धुत एक व्यक्ति की पिस्टल से गोली चल गई। गोली उसके चार साल के बेटे के सीने में जा लगी। गंभीर हालत में मासूम को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दरअसल रविवार को स्वतंत्रता दिवस पर राहुल चड्ढा छत पर गाने बजाकर नाच रहा था। परिवार के बाकी लोग पतंगबाजी कर रहे थे। इसी दौरान राहुल ने पिस्टल निकाली और डांस करने के दौरान लहराने लगा। अचानक गोली चल गई। फर्श बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी के पास से अवैध पिस्टल बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, राहुल विश्वास नगर में रहता है। परिवार में पत्नी, बच्चों के अलावा अन्य सदस्य हैं। 15 अगस्त के दिन राहुल परिवार के साथ घर की छत पर था। छत पर पतंगबाजी और गीत चल रहे थे। नाच गाने के दौरान राहुल पिस्टल निकालकर लहराने लगा। अचानक गोली चल गई, जो पास में खड़े उसके बेटे को लगी। बेटे के जख्मी होते ही अफरातफरी मच गई, तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सोमवार शाम तक उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अवैध पिस्टल कहां से लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed