{"_id":"61db2f5e1b0910288d30c74c","slug":"drunk-father-beat-divyang-son-to-death-with-stick-ashram-news-noi626060327","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत पिता ने दिव्यांग बेटे की पीटकर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत पिता ने दिव्यांग बेटे की पीटकर हत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। भारत नगर इलाके में नशे में धुत पिता ने दिव्यांग बेटे को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। आरोपी मौके से फरार हो गया। दिव्यांग की बहन युवक को अस्पताल में ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पहचान जेजे कॉलोनी वजीरपुर निवासी परमजीत सिंह (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पिता अजमेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस को दीपचंद बंधु अस्पताल से एक अचेत युवक को भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था। परमजीत को उसकी बहन रेखा ने अस्पताल में भर्ती कराया था। रेखा ने पुलिस को बताया कि उसका भाई परमजीत पिछले 14 सालों से लकवाग्रस्त था और बिस्तर पर पड़ा रहता था।
शनिवार रात में वह अपनी मां के साथ पड़ोस में रहने वाली बहन के घर सोने चली गई थी। सुबह जब वह घर आई तो उसने अपने भाई परमजीत को घायल हालत में देखा। भाई परमजीत ने बताया कि रात में उसके पिता शराब के नशे में घर आए थे और उसे डंडों से बुरी तरह पीटा था। दोपहर में उसकी तबियत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि परमजीत का पिता अजमेर सिंह शराब पीने का आदी है। परिवार में पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा था। आरोपी शराब के नशे में परिवार के सभी सदस्यों को प्रताड़ित करता था। जिससे परेशान होकर परिवार के लोग उससे दूर रहते थे। रेखा के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है।